चाय पीना भला किसे पसंद नहीं है हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप गर्म चाय का कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. क्या आप भी चाय पीने के शौकीन हैं. अगर आपका जवाब हां है तो आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं जो न केवल आपके चाय के शौक को पूरा करेगी बल्कि, कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मददगार है. दरअसल कब्ज आज के समय की एक ऐसी समस्या है जिससे हर 4 में से 2 लोग जूझ रहे हैं. अगर आप भी सालों से कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप रेगुलर चाय की जगह इस हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं. इस चाय के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका.
हर्बल चाय के सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ वजन घटाने में मदद मिल सकती है. हर्बल चाय को फूलों, मसालों और हर्ब्स आदि के इस्तेमाल से बनाया जाता है. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई लोगों को दूध की चाय पीने के बाद पेट में गैस, अपच और बदहजमी की शिकायत रहती है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आप हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मोटापा कम करने ही नहीं स्ट्रेस को भी दूर करने में भी मददगार है औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्ती, यहां जानें...

कैसे बनाएं हर्बल चाय- (How To Make Herbal Tea)
हर्बल चाय को बनाने के लिए आपको गुडहल, अदरक, पेपरमिंट, केमोमाइल, लेमन ग्रास और रोजहिप जैसी चीजों की आवश्यकता होती है. एक बाउल में पानी डालकर इन चीजों को डालें और अच्छे सो खौला लें. फिर गैस बंद करके चाय को छान लें हल्का गुनगुना होने पर पी लें.
नोट- अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर परामर्श करें.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं