विज्ञापन

सर्जरी से पहले नहीं हटाई नकली आईलैश, सर्जन ने रोक दिया ऑपरेशन, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सर्जरी के दौरान मरीज ने आईलैश लगाया हुआ है. इसे देखकर सर्जन ऑपरेशन रुम से बाहर आ गया. यहां जानते हैं डॉक्टर से ऐसा क्यों किया?

सर्जरी से पहले नहीं हटाई नकली आईलैश, सर्जन ने रोक दिया ऑपरेशन, डॉक्टर से जानें इसकी वजह
False Eyelashes Before Surgery : लाइलैश पहनकर सर्जरी करा रहा था मरीज, डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से किया मना

सर्जरी से पहले हर एक मरीज को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि सर्जरी के दौरान मरीज और डॉक्टर्स को किसी तरह की परेशानी न हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में एक प्लास्टिक सर्जन ने नाक की सर्जरी शुरू करने से पहले ये देखा कि मरीज ने नकली पलकें नहीं हटाई थीं. इसके बाद सर्जन ऑपरेशन थिएटर से बाहर चला गया. सोशल मीजिया पर वायरल हो रही इस घटना ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग सर्जन के इस फैसले को मरीज की सुरक्षा के लिए सही बता रहे हैं. वहीं, कुछ इसे जरूरत से ज्यादा सख्त रवैया मान रहे हैं.

हालांकि, इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन इससे एक महत्वपूर्ण सवाल जरूर सामने आता है कि आखिर सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीजों को मेकअप, गहने, कॉन्टैक्ट लेंस और नकली पलकें हटाने की सलाह क्यों देते हैं?

सर्जरी से पहले क्यों हटानी पड़ती हैं नकली पलकें?

सीके बिड़ला हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी डॉ. रूबेन भसीन पासी का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है और उस दौरान उसकी सांस, ऑक्सीजन लेवल और अन्य शारीरिक संकेतों की लगातार निगरानी की जाती है. ऐसी स्थिति में चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त कॉस्मेटिक चीजें कई बार मेडिकल टीम के काम में बाधा बन सकती हैं.

नकली पलकें या आईलैश एक्सटेंशन के इस्तेमाल से आंखों के आसपास संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, यदि कोई पलका ढीली होकर निकल जाए तो वह आंख या ऑपरेशन क्षेत्र में परेशानी भी पैदा कर सकती है. इसी वजह से कई अस्पताल सर्जरी से पहले इन्हें हटाने की सलाह देते हैं.

सिर्फ नकली पलकें ही नहीं, मेकअप भी हटाना है जरूरी

सर्जरी से पहले डॉक्टर आमतौर पर मरीजों को मेकअप न करने की सलाह देते हैं. दरअसल, होंठों और स्किन के रंग में बदला कई बार मेडिकल टीम को मरीज की स्थिति समझने में मदद करते हैं. अगर चेहरा मेकअप से ढका हो, तो ये आकलन मुश्किल हो सकता है.

इसी तरह नेल पॉलिश भी कई मामलों में हटाने के लिए कहा जाता है, क्योंकि ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण उंगलियों पर लगाए जाते हैं. वहीं, ज्वेलरी जैसे- घड़ी, चेन या अंगूठियां भी ऑपरेशन से पहले उतारनी पड़ती हैं.

सर्जरी से पहले मरीज को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि किसी भी ऑपरेशन से पहले अस्पताल की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन अच्छे से करना बहुत ही जरूरी होता है. आमतौर पर मरीजों को कुछ घंटों के लिए खाली पेट रहने, मेकअप न करने, कॉन्टैक्ट लेंस हटाने और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी जाती है. ये नियम सिर्फ औपचारिकता नहीं होती, बल्कि मरीजों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं.

क्या हर हॉस्पिटम में होते हैं एक जैसे नियम?

डॉक्टर कहते हैं, ऐसा जरूरी नहीं होता. अलग-अलग हॉस्पिटल और सर्जरी के प्रकार के अनुसार दिशा-निर्देशों में कुछ अंतर हो सकता है. लेकिन सामान्य तौर पर लगभग सभी सर्जिकल प्रोसेस में साफ-सफाई, इंफेक्शन से बचाव और एनेस्थीसिया की सुरक्षित निगरानी को प्राथमिकता दी जाती है.

ये भी पढ़ें - महाराष्‍ट्र: डॉक्‍टरों ने प्रसूता के पेट में छोड़े ग्लव्स-टिशू वाइप्स, कई द‍िन बाद न‍िकाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surgery, Makeup & Beauty, Makeup Rules For Acne Prone Skin, Nose Surgery, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com