विज्ञापन

कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर पूल में नहाना पड़ा भारी! हो सकती हैं आंखें खराब, जानें क्या है अकैंथामोएबा केराटाइटिस 

क्या आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर पूल में जा रहे हैं? अगर हां, तो इससे आपकी आंखें खराब हो सकती है. यहां जानते हैं इस बीमारी के बारे में-

कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर पूल में नहाना पड़ा भारी! हो सकती हैं आंखें खराब, जानें क्या है अकैंथामोएबा केराटाइटिस 
Acanthamoeba Keratitis : क्या है अकैंथामोएबा केराटाइटिस

क्या आप रोजाना स्वीमिंग पुल में नहाना पसंद करते हैं? क्या आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्वीमिंग करते हैं? अगर हां, तो थोड़ा सतर्क हो जाएं. क्योंकि इसकी वजह से आपकी आंखें भी खराब हो सकती है. ये हम नहीं, बल्कि इसी तरह का एक दुर्लभ मामला सामने आया है. दरअसल, ब्रिटेन का एक युवक इंडोनेशिया के बाली में जब घूमने गया, तो वहां पुल में नहा रहा था. इस दौरान उसकी आंखों में अकैंथामोएबा नाम का खतरनाक सूक्ष्मजीव चला गया, जिसकी वजह से उसकी आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगीं. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने स्विमिंग पूल में कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्वीमिंग की थी, जिसके बाद उनकी बाईं आंख में दर्द, रेडनेस, लगातार पानी आना और रोशनी से काफी ज्यादा सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं होने लगी.

शुरुआत में उसे लगा कि सर्फिंग के दौरान रेत या खारे पानी की वजह से आंख में जलन हो रही है, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई. ब्रिटेन लौटने के बाद जब उसका टेस्ट हुआ, तो डॉक्टर्स ने पताया कि युवक अकैंथामोएबा केराटाइटिस (Acanthamoeba Keratitis) नामक दुर्लभ इंफेक्शन से पीड़ित है.

क्या है अकैंथामोएबा केराटाइटिस?

ये इंफेक्शन अकैंथामोएबा नामक सूक्ष्म पैरासाइट के कारण होता है, जो स्विमिंग पूल, झील, हॉट टब और नल के पानी जैसे पानी के सोर्स में पाया जाता है. कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर पानी में जाने पर ये पैरासाइट कॉर्निया में फंस सकता है और धीरे-धीरे टिश्यूज को नुकसान पहुंचाने लगता है.

अकैंथामोएबा केराटाइटिस के क्या हैं लक्षण?

अकैंथामोएबा केराटाइटिस से संक्रमित होने के बाद कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसे इग्नोर करने से बचें-

  • आंख में काफी तेज दर्द होना
  • आंख में कुछ फंसा-फंसा जैसा महसूस होना
  • लगातार पानी आना
  • रोशनी से परेशानी होना
  • आंख लाल होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • कॉर्निया पर सफेद या धुंधला धब्बा बनना, इत्यादि

कैसे अकैंथामोएबा केराटाइटिस से करें बचाव?

अगर आप अकैंथामोएबा केराटाइटिस जैसे रेयर समस्या से बचना चाहते हैं, तो कभी भी कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्विमिंग पूल, झील या समुद्र में न जाएं. इससे आंखों में गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. कोशिश करें कि जब भी स्वीमिंग पूल या फिर किसी भी तरह के पानी के सोर्स में जाएं, तो कॉन्टैक्ट लेंस हटा लें.

ये भी पढ़ें - लेंस लगाने की वजह से खराब हुई जैस्मीन भसीन की आंखें, दिखना बंद हुआ तो पहुंचीं अस्पताल, जानें अब कैसी है हालत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acanthamoeba Keratitis, Acanthamoeba Keratitis Causes, Acanthamoeba Keratitis Influencer, Acanthamoeba Keratitis Infection, Contact Lens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com