विज्ञापन

रोज 7 उबले अंडे खाकर घटाया 20 किलो वजन, लेकिन क्या सच में कोलेस्ट्रॉल कम होता है या सिर्फ वहम?

एक शख्स ने 7 महीने तक रोज 7 उबले अंडे खाकर 20 किलो वजन घटाने का दावा किया. जानिए ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विश्‍वानी के अनुसार यह डाइट कितनी सुरक्षित है.

रोज 7 उबले अंडे खाकर घटाया 20 किलो वजन, लेकिन क्या सच में कोलेस्ट्रॉल कम होता है या सिर्फ वहम?
Weight Loss के लिए डिनर में 7 साबुत अंडे खाना कितना सेफ? डॉक्टर और एक्सपर्ट्स से समझें पूरा सच
AI-Generated Image

वजन घटाने (Weight Loss) के सफर में अंडों को हमेशा सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता रहा है. अंडे प्रोटीन, जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी इनटेक अपने आप कम हो जाता है. लेकिन क्या वजन कम करने के चक्कर में सिर्फ और सिर्फ अंडों पर ही निर्भर हो जाना सुरक्षित है.

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. विवेक राजपूत नाम के एक शख्स, जिन्होने 7 महीने में करीब 20 किलो वजन घटाया, उनका दावा है कि वे रोज रात के खाने में 7 उबले अंडे (7 Boiled Eggs) खाते हैं. जब लोगों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई कि इतने सारे अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, तो विवेक ने अपनी रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका ट्राइग्लिसराइड्स 280 से घटकर 94 पर आ गया और टोटल कोलेस्ट्रॉल भी 200 से कम होकर 180 हो गया. उन्होने यह भी बताया कि उन्होने अपनी डाइट से गेंहू, मैदा और रोटी को पूरी तरह हटा दिया है.

स्वस्थ व्यक्ति दिन में 1-2 अंडे आराम से खा सकता है. हालांकि कितने अंडे खाने चाहिए, यह उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि, मेडिकल हिस्ट्री और कुल डाइट पर निर्भर करता है. जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी या डायबिटीज है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहि.

Also Read: अंडा या चिकन? Weight Loss और Muscle Gain के लिए कौन सा प्रोटीन है ज्यादा फायदेमंद?

क्या 7 अंडे खाने से सच में कोलेस्ट्रॉल घट गया?

इस दावे पर जब ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विश्‍वानी ने अपनी राय रखी, तो उन्होने इसके पीछे का असली विज्ञान समझाया. डॉ. वर्तिका के मुताबिक, 7 पूरे अंडों (जर्दी समेत) में करीब 1300 मिलीग्राम डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है. आम तौर पर एक बड़े अंडे में 186 mg कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है.

डॉक्टर का कहना है कि विवेक की रिपोर्ट सुधरने की वजह सिर्फ 7 अंडे खाना नहीं है. असल में उन्होने रोटी, ब्रेड और मैदा खाना बंद कर दिया था, जिससे उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम हो गया (लो-कार्ब डाइट). जब आप कार्ब्स कम करते हैं और वजन घटता है, तो शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और लिपिड प्रोफाइल में अपने आप सुधार देखने को मिलता है. इसका मतलब यह कतई नहीं है कि 7 अंडों ने उनका कोलेस्ट्रॉल कम किया है.

डाइट में सिर्फ अंडे भरना कितना सही है?

मैक्स अस्पताल, गुरुग्राम में न्यूट्रिशन और डाइटेटिक्स विभाग की हेड डाइटिशियन सुरभि शर्मा बताती हैं कि रोज रात के खाने में लगातार 7 साबुत अंडे खाना किसी संतुलित आहार (Balanced Diet) का हिस्सा नहीं हो सकता.

वे कहती हैं, "अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12, कोलीन और सेलेनियम जरूर होता है, लेकिन जब आप सिर्फ एक ही खाने पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं, तो आप हरी सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, दालों और नट्स से मिलने वाले जरूरी पोषण से दूर हो जाते हैं."

क्या रोटी या गेंहू छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल घटता है?

डाइटिशियन सुरभि के अनुसार, गेहूं या रोटी को डाइट से अचानक हटा देने से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा, यह सोचना पूरी तरह सही नहीं है. साबुत गेंहू में मिलने वाला फाइबर बल्कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. कोलेस्ट्रॉल सिर्फ एक चीज से नहीं, बल्कि आपके वजन, फिजिकल एक्टिविटी, जेनेटिक्स और खाने में मौजूद सैचुरेटेड फैट पर निर्भर करता है.

Also Read: बिना अंडे का ऑमलेट कैसे बनाएं? शेप रनवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी | Watch Video

हर इंसान के शरीर पर अलग असर

अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या हर कोई रोज इतने अंडे खा सकता है. इसका जवाब है- बिल्कुल नहीं.

  1. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के मुताबिक, एक सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति रोजाना एक अंडा आराम से खा सकता है.
  2. रिसर्च बताती हैं कि अंडे के भीतर मौजूद कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा खतरनाक वो सैचुरेटेड और ट्रांस फैट होते हैं जो तली-भुनी चीजों में मिलते हैं.
  3. हालांकि, जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हे ज्यादा जर्दी (योक) वाले अंडे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

एक्सपर्ट की राय

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी एक्सट्रीम डाइट ट्रेंड को बिना सोचे-समझे फॉलो न करें. वजन कम करने के लिए हमेशा संतुलित आहार अपनाएं जिसमें सभी तरह के पौष्टिक तत्व शामिल हों. साथ ही रोजाना वर्कआउट या फिजिकल एक्टिविटी करना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आप अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं, तो किसी सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.

Also Read: अंडा, पनीर या व्हे प्रोटीन, आपकी जेब और सेहत के लिए कौन है सबसे बेस्ट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eggs, Eggs For Weight Loss, Cholesterol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com