खाने में एक चुटकी नमक कितना जरूरी है ये हम सभी जानते हैं. नमक जरा सा ऊपर नीचे हुआ नहीं कि पूरे खाने का जायका बिगाड़ देता है. खाने का स्वाद बढ़ाने वाले नमक के और भी कई फायदे हैं. खासतौर से नहाते में. नहाते समय अगर आप नमक का थोड़ा सा भी इस्तेमाल करते हैं तो कई तरह की परेशानियों को कम कर सकते हैं या फिर उनसे छुटकारा पा सकते हैं. ये मत समझिए कि आप को नमक खाने के बाद नहाना है. बल्कि आप जिस पानी से नहाने वाले हैं उसमें नमक मिक्स करना है. इस नमक मिले पानी का स्नान आपको क्या क्या फायदे देगा, चलिए जानते हैं.
नमक के पानी से नहाने के फायदे | Benefits Of Bathing With Salt Water
1) दूर होगा जोड़ों का दर्द
नहाते समय अगर पानी में चुटकी भर नमक डाल लेते हैं तो हड्डियों के छोटे मोटे दर्द यूं ही दूर हो जाएंगे. अक्सर डॉक्टर्स भी नमक के गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठने सलाह देते हैं. हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाने से दर्द का अहसास कम होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) इंफेक्शन से रहेंगे दूर
नमक में मौजूद मिनिरल्स कई तरह के इन्फेक्शन से भी बचाव करते हैं. चूंकि नमक से नहाने से शरीर के सारे पोर्स यानि कि रोम छिद्र खुल जाते हैं और शरीर में इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
3) मुहांसे होंगे दूर
नमक के पानी से नहाने से पोर्स ओपन हो जाते हैं, जिसके बाद शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है. इस तरह बॉडी डिटॉक्स होने पर चेहरे के दाग-धब्बे और मुहांसे भी कम होते हैं.
गर्मियों में ये 5 चीजें दोगुनी रफ्तार से गायब कर देंगी पेट का मोटापा, लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
4) स्ट्रेस होगा दूर
नमक के पानी से नहाने पर नमक के मिनरल्स शरीर में एब्जॉर्ब होते हैं. माना जाता है कि सोडियम का असर मस्तिष्क पर भी पड़ता है. इसके अलावा बॉडी डिटॉक्स होने पर शरीर का स्ट्रेस भी रिलीज होता है, जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं.
5) स्किन हाइड्रेट करने में असरदार
नमक का पानी नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. ये पूरे शरीर को हाइड्रेट रखता है साथ ही इसकी वजह से डेड स्किन की परत भी नहीं चढ़ पाती.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं