माचा एक ग्रीन टी है जिसने दुनिया में तहलका मचा दिया है. ये स्वास्थ्य लाभों का खजाना है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माचा टी की पत्तियों के बारीक पाउडर के रूप में आती है. माचा सिर्फ एक कप चाय नहीं है, यह एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है जो आपके स्वास्थ्य को कई तरीकों से बढ़ावा दे सकता है. इसमें सूजन-रोधी और कैंसर-रोधी गुण होते हैं. माचा पीने के स्वास्थ्य लाभों में बेहतर फोकस, एनर्जी लेवल का बढ़ना, पाचन में सुधार, मजबूत इम्यून सिस्टम शामिल है. यहां इस ग्रीन टी के कुछ कमाल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानिए.
माचा ग्रीन टी पीने के फायदे | Benefits of drinking matcha green tea
1. एंटीऑक्सीडेंट शक्ति से भरपूर
माचा टी में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. चाय कैटेचिन खासतौर से एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी) से भरपूर होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए जाना जाता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
3. अमीनो एसिड
माचा में एल-थेनाइन नामक एक अमीनो एसिड होता है. यह यौगिक रिलैक्स और अलर्टनेस को बनाए रखता है. ये नेचुरल तरीके से एनर्जी को बढ़ावा देता है.
ये भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी रात को करें ये काम, नहीं पड़ेगा दवा की जरूरत, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
4. वेट कंट्रोल में रखती है
जो लोग कुछ किलो वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए माचा गेम-चेंजर हो सकता है. शोध से पता चलता है कि माचा में कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट का कॉम्बिनेशन होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है.
5. डिटॉक्सिफाइंग गुण
विषाक्त चीों से भरी दुनिया में माचा एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर के रूप में काम करता है. क्लोरोफिल कंटेंट शरीर से हैवी मेटल्स और हानिकारक रसायनों को खत्म करने में मदद करती है, जिससे ऑलओवर हेल्थ को बढ़ावा मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं