एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अपने वजन को कम करके डायबिटीज पेशेंट फ्लू और दूसरे गंभीर संक्रमणों से खुद को बचा सकते है. ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय के रियान हॉपकिंस और एथन डीविलियर्स द्वारा किए गए अध्ययन में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि हाई बॉडी मास इंडेक्स गंभीर संक्रमण का कारण है. इसके विपरीत, डायबेटोलोजिया पत्रिका में पब्लिश स्टडी के अनुसार इस बात का कोई सबूत नहीं है कि हल्का हाइपरग्लाइकेमिया गंभीर संक्रमण की संभावना में योगदान देता है.
हॉपकिंस ने कहा, ''डायबिटीज से पीड़ित लोगों में से एक तिहाई लोग संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होते हैं. डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संभावना सामान्य आबादी की तुलना में दोगुनी होती है. उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होने का भी उच्च जोखिम होता है.''पहले के शोधों में यह बात सामने आई है कि उच्च बीएमआई वाले मरीजों के रक्त में शुगर का स्तर ठीक से नियंत्रित नहीं होता, जिसके चलते उन्हें गंभीर संक्रमण होने का खतरा ज्यादा बना रहता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डिप्रेशन से लड़ने में सहायक हो सकती है नई समस्या-समाधान चिकित्सा
हालांकि ये अध्ययन केवल अवलोकनात्मक है, और इसलिए यह साबित नहीं हो पाया है कि इससे प्रभाव इतने गंभीर हो सकते है. टीम ने बैक्टीरिया और वायरस इंफेक्शन के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर हाई बीएमआई और खराब ब्लड शुगर कंट्रोल के प्रभाव का पता लगाने के लिए यूके बायोबैंक के डेटा का उपयोग किया. पाया गया कि हाई बीएमआई, संक्रमण के साथ अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ा है. बीएमआई में 5 अंक की वृद्धि से बैक्टीरियल संक्रमण के साथ अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 30 प्रतिशत बढ़ जाती है.
इसी प्रकार, बीएमआई में प्रत्येक पांच अंक की वृद्धि, गंभीर वायरल संक्रमण की संभावना में 32 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ी थी. इससे पता चला कि हाई बीएमआई गंभीर बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों का एक कारण है. मधुमेह रोगियों में संक्रमण मृत्यु और अस्वस्थता का एक प्रमुख कारण है. हालांकि, हल्का हाइपरग्लाइसेमिया गंभीर संक्रमणों का कारण नहीं है. शोधकर्ताओं के अनुसार, गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले किसी भी व्यक्ति को दोबारा भी किसी अन्य संक्रमण के साथ अस्पताल में भर्ती होने का खतरा अधिक होता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं