आज के समय में डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन गई है. खासकर बात करें डायबिटीज टाइप 2 की, जिसकी वजह से शरीर बल्ड में मौजूद शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. यही वजह है कि शुगर का लेवल बढ़ने लगता है. डायबिटीज की चपेट में आने के बाद जीवनभर व्यक्ति को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को बेहतर रखने की सलाह दी जाती है.
डॉक्टर्स भी डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में परहेज करने के लिए कहते हैं. क्योंकि इसको कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवा और एक्सरसाइज नहीं बल्कि व्यक्ति का खानपान भी अहम भूमिका निभाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक सब्जी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकती है? यहां हम बात कर रहे हैं भिंडी की. न्यूट्रिशनिस्ट दीपाक्षी जैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस साधारण सी समझे जाने वाली सब्जी के फायदों को बारे में बताया है.
भिंडी के पोषक तत्व
भिंडी अगर आप सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं तो आपको बता दें कि ये कई तरह के पोषण गुणों से भरपूर होती है. इसमें पाए जाने वाले सॉल्यूबल फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस सब्जी को डायबिटिक फ्रेंडली बनाते हैं. हालांकि यह इलाज नहीं है, लेकिन एक बैलेंस डाइट का हिस्सा बनकर आपको फायदा जरूर पहुंचा सकती है.
भिंडी डायबिटीज में कैसे मदद कर सकती है?
भिंडी में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो कि पाचन को थोड़ा स्लो करता है. जिससे इसको खाने के बाद ब्लड में ग्लूकोज तेजी से नहीं पहुंचता. कुल मिलाकर भिंडी शुगर के स्पाइक को कम करने में मदद कर सकती है.
इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लेवल भी कम माना जाता है. कम GI वाले फूड आइटम्स एनर्जी को स्लोली रिलीज करते हैं, जिस वजह से शरीर में बल्ड शुगर को कंट्रोल मे रखने में मदद मिलती है.
फाइबर क्यों है इतना जरूरी?
इसके साथ ही भिंडी फाइबर से भी भरपूर होती है. डायबिटीज में फाइबर वाली चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं. भिंडी में मौजूद फाइबर आंतों में शुगर के अवशोषण की स्पीड पर असर कर सकता है, जिससे शरीर को ग्लूकोज को संभालने के लिए ज्यादा समय मिलता है.
भिंडी खाने का सही तरीका क्या है?
अगर आप भिंडी को स्वास्थ्य लाभ के लिए खा रहे हैं तो इसको बहुत ज्यादा तेल या मसालों के बाद ना खाएं. आप इसकी बजाय इसको हल्का सा उबाल कर या फिर कम तेल में पकाकर खा सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे दाल, रोटी और सलाद के साथ अपने बैलेंस मील में भी शामिल कर सकते हैं.
क्या सिर्फ भिंडी से डायबिटीज कंट्रोल हो जाएगी?
नहीं, सिर्फ भिंडी आपके डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद नहीं करती है. इसके साथ ही आपको बैलेंस डाइट, रोजाना एक्सरसाइज, प्रॉपर नींद और डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी होती है.
दीपाक्षी जैन (न्यूट्रिशनिस्ट)
दीपाक्षी जैन की शिक्षा: ग्लोबल पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन (UK) और नेशनल डायबिटीज एजुकेटर
स्पेशलाइजेशन: गट हेल्थ | PCOS | T2 डायबिटीज | वेट लॉस
ये भी पढ़ें: क्या अब आप नहीं खरीद पाएंगे कफ सिरप? सरकार के नए नियम समझ लीजिए
ये भी पढ़ें: सालों से खाई जा रही हैं गेहूं की रोटियां, आज क्यों बन गई हैं 'विलेन'? डॉ. हंसाजी ने बताया पूरा सच
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं