डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप डायबिटीज या किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम हो सकती है. क्या आप जानते हैं कि शुगर न केवल आपके दिल और किडनी, बल्कि आपके दिमाग के लिए भी खतरनाक हो सकती है? हाल ही में साल 2026 में हुई एक नई रिसर्च ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.
दिमाग के लिए कैसे खतरा-
कई बार हमारे दिमाग की किसी नस में एक छोटा सा उभार या गुब्बारा बन जाता है, जिसे डॉक्टर 'इंट्राक्रैनील एन्यूरिज्म' (IA) कहते हैं. दुनिया की करीब 3% आबादी के दिमाग में यह गुब्बारा होता है. सबसे डरने वाली बात यह है कि अगर यह गुब्बारा फट जाए, तो दिमाग के अंदर ब्लीडिंग (SAH) होने लगती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि नसों में सूजन और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से यह नस फटने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. 2025 के एक केस सीरीज़ ने इस बात की पुष्टि की है कि सिस्टिक फाइब्रोसिस या हेमोक्रोमैटोसिस जैसी आनुवंशिक प्रवृत्तियों (genetic predispositions) वाले लोग, जीएलपी-1आरए (GLP-1RA) दवाओं के कारण होने वाले तीव्र अग्नाशयशोथ (acute pancreatitis) के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं.

क्या कहती है रिसर्च-
साल 2026 की एक बड़ी स्टडी में 24,700 से ज्यादा शुगर के मरीजों के डेटा की जांच की गई. रिसर्च में पाया गया कि जो शुगर के मरीज GLP-1RA नाम की दवा ले रहे थे, उनमें दिमाग की नस फटने का खतरा उन लोगों के मुकाबले बहुत कम देखा गया जो ये दवा नहीं ले रहे थे. यह दवा न केवल शुगर कंट्रोल करती है, बल्कि नसों की सूजन को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी मदद करती है.
कैसे करती है ये दवा काम?
रिसर्च के मुताबिक, GLP-1RA दवाएं दिमाग की नसों को सुरक्षा देने का काम करती हैं (Neuroprotective effect). ये नसों के अंदर होने वाली उस जलन और सूजन को रोकती हैं, जो नस फटने की मुख्य वजह बनती है.
ये भी पढ़ें-
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं