- डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? और अपना ब्लड शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें?
- डायबिटीज डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए?
- Diabetes Diet: ताकि शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके.
What Food To Eat In Diabetes: डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? डायबिटीज रोगी अपना ब्लड शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें? डायबिटीज डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए? ताकि शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके. डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में फाइबर से भरे फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन ज्यादातर रोगियों को ये पता नहीं होता है कि आखिर सबसे ज्यादा फाइबर की मात्रा इन चीजों में पाई जाती है. डायबिटीज रोगियों की सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि वो क्या खाएं और क्या न खाएं. फल, सब्जी, अलग अलग तरह की बीज. ऐसे कई ऑप्शन हैं जो आपके नाश्ते से लेकर खाने में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा बढ़ा सकते हैं. आपको सिर्फ ये तय करना है कि इस डाइट को किस तरह आपको अपने रूटीन का हिस्सा बनाना है. डाइट में फाइबर वाले फूड्स जितने ज्यादा होंगे उतना ही शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. यहां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के उपाय और फाइबर से भरे फूड्स की लिस्ट दी गई है.
डायबिटिक्स के लिए शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले फूड्स | Sugar Level Control Foods For Diabetics
1. मेथी
मेथी में भरपूर फाइबर होते हैं. मेथी दाना खाएं या फिर मेथी की भाजी खाएं दोनों ही डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है. बेहतर ये होगा कि भाजी के सीजन में ज्यादा से ज्यादा मेथी की भाजी खाएं. बाकी दिनों में मेथी दाने को भिगो कर उसकी चाय पी जा सकती है या फिर रात में उसे भिगो कर उसका पानी पी जाएं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. अलसी
मेथी की तरह ही अलसी का बीज भी फाइबर की खान है. अलसी से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. इसे खाने के लिए आप भिगो कर रख सकते हैं. रात में भीगी अलसी को सुबह पानी सहित खा लें. इसके अलावा अलसी को सेंककर नमक और लहसुन के साथ पीस कर भी रख सकते हैं. ये पिसा पाउडर आप चटनी की तरह खाने के साथ खा सकते हैं.
3. दालें
डायबिटीज के मरीज हैं तो दालों से तौबा बिलकुल न करें. हर तरह की दाल फाइबर की कमी पूरी करती है. खाने में दाल को जरूरी हिस्सा बना लें. आप चाहें तो दालों को अंकुरित कर भी उन्हें खा सकते हैं.
4. अमरूद
फलों में डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे फायदेमंद अमरूद है. अमरूद पेट की समस्याएं भी दूर करता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर शुगर को कंट्रोल में रखते हैं.
5. ओट्स या जौ
नाश्ते के समय आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं. ओट्स को या तो सब्जियां मिक्स कर पकाएं या फिर सादा ओट्स भी बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा जौ को भी आप चावल के बदले आजमा सकते हैं.
6. ये सब्जियां भी फायदेमंद
मटर, ब्रोकली जैसी सब्जियों को अपनी खाने की थाली में जगह दें. ये दोनों ही सब्जियां फाइबर से भरपूर हैं. जिन्हें आप किसी भी सब्जी के साथ मिक्स कर भी बना सकते हैं या फिर हल्का सा उबाल कर सलाद में मिक्स कर के भी खा सकते हैं.
7. पॉपकॉर्न
हल्की फुल्की भूख लगे तो पॉपकॉर्न का नाश्ता किया जा सकता है. ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं