विज्ञापन

तेज धूप से निकलते ही सीधे AC के नीचे जाते हैं और पीते हैं ठंडा पानी? ये गलती शरीर पर डालती है बुरा असर

गर्मी से राहत पाने के लिए एसी एक अच्छा ऑप्शन है. लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है. अगर आप भी धूप से आने के बाद सीधे एसी के नीचे चले जाते हैं तो आपकी ये गलती आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

तेज धूप से निकलते ही सीधे AC के नीचे जाते हैं और पीते हैं ठंडा पानी? ये गलती शरीर पर डालती है बुरा असर
धूप से डायरेक्ट AC से जाने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है.

Dhoop se Sidhi AC me Jane se Kya hota hai: गर्मियों में घर से बाहर निकलना वो भी तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बाहर जाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता टेंपरेचर शरीर को गर्म कर देता है. ऐसे में जब हम बाहर से घर या ऑफिस पहुंचते हैं तो सीधे एसी के संपर्क में आते हैं. ऐसा करने से शरीर को मिनटों में राहत मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर समीर भाटी की मानें तो आपकी ये आदत आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. 

दरअसल जब आपका शरीर लंबे समय से धूप के संपर्क में रहता है, तो शरीर का तापमान नॉर्मल से ज्यादा होता है. ऐसे समय में शरीर से निकलने वाला पसीना उसको ठंडा रखने की कोशिश करता है. लेकिन जब गर्म शरीर लेकर आप अचानक से बहुत ठंडे माहौल में चले जाते हैं, तो बॉडी का तापमान अचानक हुए इस बदलाव के साथ तालमेल बिठाने में परेशाना की सामना कर सकता है. यही वजह है कि कई लोग जब अचानक धूप से एसी में आते हैं तो उनको सिरदर्द, चक्कर, थकान या असहज महसूस होने लगता है.

अचानक AC में बैठने से क्या हो सकता है?

एक्सपर्ट की मानें तो, तेज गर्मी से जब आप सीधे AC में जाते हैं तो ब्लड वेसल्स तेजी से सिकुड़ती हैं. इसका असर ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ सकता है. वहीं कुछ लोगों को मांसपेशियों में जकड़न, गर्दन या पीठ दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. वहीं जो लोग माइग्रेन या साइनस की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए ऐसी कंडीशन में ज्यादा परेशानी हो सकती है.

गर्मी से आने के बाद क्या करें?

जब भी आप बाहर धूप या गर्मी से आएं तो फौरन AC के सामने बैठने की बजाय बॉडी को पहले कुछ मिनट का समय दें और बॉडी टेंपरेचर को नॉर्मल होने दें. पहले बिना AC वाली जगह पर कुछ देर रूकें और पसीने को सूखने दें. कुछ देर बाद एसी वाले कमरे में जाएं. इससे शरीर को तापमान के बदलाव के लिए तैयार होने का मौका मिलता है.

तुरंत न पिएं ठंडा पानी भी 

इसके साथ ही तेज धूप से आने के बाद फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी पीने की गलती कर देते हैं. लेकिन ये आदत भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप पहले नॉर्मल पानी पिएं. इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलेगा और तापमान भी धीरे-धीरे संतुलित होगा.

ये भी पढ़ें: AC की गैस खत्म है या खराब हो गया है एसी... कैसे पता करें? घर बैठे चेक करने का तरीका यहां देखें

ये भी पढ़ें: AC ऑन करने से पहले और बाद में करें ये छोटा काम, कमरा जल्दी होगा ठंडा और बिजली बिल भी रहेगा कम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com