विज्ञापन

AC चलाने के बाद भी घर क्यों रहता है गर्म? घर के ये 5 हिस्से सबसे ज्यादा रोकते हैं हीट, ऐसे करें बचाव

कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि AC चलाते हैं तब कमरा ठंडा रहता है और घर भी लेकिन एसी बंद करते हैं गर्मी बढ़ जाती है. आपको बता दें कि आपके घर की वो 5 चीजें जो गर्मी को सबसे ज्यादा रोक कर रखती हैं. अगर आप इन चीजों को सही कर लें तो आपका घर भी लंबे समय तक ठंडा बना रह सकता है.

AC चलाने के बाद भी घर क्यों रहता है गर्म? घर के ये 5 हिस्से सबसे ज्यादा रोकते हैं हीट, ऐसे करें बचाव
घर के इन 5 हिस्से होते हैं सबसे ज्यादा गर्म. ( Image Unsplash)

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि AC चलाने के बाद भी घर सही से ठंडा नहीं होता है. एसी बंद करते ही घर गर्म हो जाता है. बालकनी और खिड़कियों से आने वाली धूप पूरे घर को गर्म कर देती है. दरअसल घर के कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जहां पर सबसे ज्यादा गर्मी रूकी होती है. अगर आप भी अपने घर के इन हिस्सों पर ध्यान दें तो आपको घर भी आसानी से ठंडा हो सकता है. इसके साथ ही ये बिजली के बिल को भी कम करने में मदद कर सकता है.

1. मोटे पर्दे और डार्क कलर के फैब्रिक

Latest and Breaking News on NDTV

आपके घर में लगे मोटे और डॉर्क रंग के पर्दे, बेडशीट और कुशन उनका गहरा रंग और फैब्रिक गर्मी को सोख लेते हैं. खासकर तब जब इन जगहों पर सीधी धूप आती है. इसलिए आप गर्मी के समय में अपने घर पर हल्के रंग के पर्दे, बेडशीट्स का इस्तेमाल करें. 

2. बालकनी में आने वाली धूप

Latest and Breaking News on NDTV

घर का खुला हिस्सा खासकर बालकनी पर पड़ने वाली धूप इसको गर्म रखती है. यहां ये गर्म हवा घर के अंदर आती है. वहीं अगर बालकनी में टाइल्स और रेलिंग लगी हुई है तो ये ज्यादा देर तक गर्म बने रहते हैं. इसलिए आप अपनी बालकनी को कवर करें. इसके लिए आप वहां पर ग्रीन नेट, बांस की चिक और पौधे लगा सकते हैं.

3. किचन की गर्मी

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में खाना बनाना किसी सजा से कम नहीं होता है. किचन में मौजूद गैस, ओवन और दूसरे अप्लायंसेज किचन के टेंपरेचर को कई गुना बढ़ा देते हैं. ऐसे में आप अपने किचन में पोर्टेबल कूलर, कूलिंग डिवाइस रख सकते हैं. इसके अलावा खाना बनाते समय आप नेक फैन पहन कर कुकिंग कर सकते हैं. ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.

4. खराब एयर वेंटिलेशन

अगर आपके घर का वेंटिलेशन सही नहीं तो ये भी एक वजह है जो आपके घर को ज्यादा गर्म रखती है. अगर घर में हवा आने-जाने का रास्ता सही नहीं होगा तो AC की ठंडक भी ज्यादा देर तक असर नहीं करेगी. इसलिए शाम और सुबह के समय जब धूप नहीं होती है तो घर के दरवाजें और खिड़कियों को खोल कर रखें. ऐसा करने से गर्म हवा बाहर निकल जाएगी. 

5. इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज भी बढ़ाते हैं गर्मी

Latest and Breaking News on NDTV

घर में मौजूद टीवी, फ्रिज, लैपटॉप और लगातार चलने वाले इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज भी गर्मी की वजह बनते हैं. इनका लगातार चलना आपके घर को गर्म रखता है. इसलिए जरूरत ना होने पर इलेक्ट्रिक चीजों को बंद रखे.

ये भी पढ़ें: धूप सीधे कमरे में आती है? सूरज की ओर वाले कमरे को ठंडा रखने के 6 आसान तरीके

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Hottest Areas In House, Parts Of Home Trap Heat Most, Why Some Rooms Hotter Home, Heat Trap Zones In House 2026, Hottest Corners Of Home Fix, Kitchen Heat Trap Solutions, Attic Hottest Area Home Fix, West Facing Room Heat Reason, Top Floor Flat Heat Problem, Bathroom Heat Trap No Window, Why Top Floor So Hot Summer, Heat Rises House Science Fix, Poor Ventilation Hot Room Cause, Concrete Roof Heat Trap Fix, Glass Windows Trap Heat Home, Cool Hottest Room In House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com