विज्ञापन

डिलीवरी के लिए अस्पताल कब जाना है, कहीं डिलीवरी रास्ते में तो नहीं हो जाएगी? डॉक्टर का जवाब!

प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में लगभग हर मां के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल आता है कि लेबर कब शुरू होगा? डॉक्टर से जानिए सही जवाब क्या है.

डिलीवरी के लिए अस्पताल कब जाना है, कहीं डिलीवरी रास्ते में तो नहीं हो जाएगी? डॉक्टर का जवाब!
अस्पताल कब जाना है?
NDTV

मां बनना हर महिला के लिए खास होता है, लेकिन पहली बार मां बन रही अक्सर महिलाओं को इसे लेकर डर और कई तरह की जिज्ञासाएं भी होती हैं. उनके मन में बच्चे के विकास और उनकी डिलिवरी को लेकर कई सारे सवाल होते हैं. ऐसा ही एक सवाल ये भी है कि क्या लेबर पेन होने पर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही डिलीवरी हो सकती है. ये सवाल बहुत सी महिलाओं के मन में आता है. हाल में डॉ पंकिला मित्तल ने इस सवाल का जवाब अपने एक वीडियो के जरिए शेयर किया है. डॉ ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. आइए जानते हैं कि लेबर पेन के 4 साइन्स कौन-कौन से हैं.

यहां देखिए वीडियो...

एक्टिव लेबर पेन क्या है?

एक्टिव लेबर की क्लिनिकल परिभाषा यह है कि जब आपका सर्विक्स (गर्भाशय का मुंह) 6 सेंटीमीटर तक फैल (डाइलेट हो) जाता है. लेकिन, जब तक डॉक्टर या मिडवाइफ आपकी जांच नहीं करते, तब तक आपको पता नहीं चलेगा कि आपका सर्विक्स कितना फैला है.

आपको तब पता चलेगा कि आप एक्टिव लेबर में हैं जब आपके संकुचन (contractions) तेज, ज्यादा रेगुलर और कम समय के अंतराल पर होने लगेंगे. इनका समय नोट करना अच्छा रहता है. यह देखें कि आपके संकुचन कब होते हैं और कितनी देर तक रहते हैं.

एक्टिव लेबर पेन के सिग्नल्स

आपको पता चल जाएगा कि आप एक्टिव लेबर में हैं अगर आपको ये लक्षण महसूस हों:

  • दर्दनाक कॉन्ट्रैक्शन
  • कॉन्ट्रैक्शन जो लगभग 3 से 4 मिनट के अंतराल पर हों
  • हर कॉन्ट्रैक्शन लगभग 60 सेकंड तक चले
  • पानी की थैली फटना (water breaking)
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द या दबाव
  • जी मिचलाना
  • पैरों में ऐंठन

एक्टिव लेबर के दौरान आपका सर्विक्स (बर्थ कैनाल) 6 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर तक खुलता या फैलता है. अगर आपकी पानी की थैली फट जाती है, तो कॉन्ट्रैक्शन और भी तेजी से हो सकते हैं.

एक्टिव लेबर के दौरान आपको निश्चित रूप से अस्पताल या बर्थिंग सेंटर जाना चाहिए. खासकर अगर आप पहले भी गर्भवती रही हैं या बच्चे को जन्म दे चुकी हैं.

कब अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी?

एक्टिव लेबल पेन के अलावा अगर ये लक्षण दिखें तो तत्काल अस्पताल पहुंचे.

  • अगर पानी की थैली फट गई है और आपके कपड़े में पानी नजर आ रहा हो.
  • अगर आपको महसूस हो रहा हो कि बच्चे का मूवमेंट कम हो गया है.
  • अगर आपको ब्लीडिंग हो तो, आप तुरंत अस्पताल पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: मैं कैल्शियम खाती रही, लेक‍िन डॉक्‍टर ने बताया इस विटामिन की कमी से हो रहा था जोड़ों में दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Labour Pain Signs, Delivery Time, Safe Delivery, Safe Delivery Guidelines, Pregnancy Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com