Curry Leaves Tea: करी पत्ता साउथ इंडिया में बेहद लोकप्रिय है और अब ये देश भर में कई लोगों का पसंदीदा बन रहा है. करी पत्ता को न सिर्फ खाने में बल्कि इसकी चाय भी काफी पसंद दी जाती है. चाय न केवल बनाने में आसान बल्कि इसके कई फायदे भी हैं. चाहे आप देश के किसी भी कोने में रहते हों, करी पत्ता आसानी से उपलब्ध होता है. करी पत्ता से तड़का लगाने के अलावा, आज अपने लिए इस जड़ी बूटी के साथ एक कप चाय बनाएं क्योंकि करी पत्ता आपके पूरे शरीर को फायदा पहुंचा सकता है. यहां पढ़िए करी पत्ता की चाय पीने के फायदों की लिस्ट और इसे घर पर बनाने का तरीका.
करी पत्ते की चाय पीने के फायदे | Benefits of drinking curry leaves tea
मतली को कम करता है: माना जाता है कि करी पत्ता मतली का इलाज करने में मदद करता है. ये पत्ते मतली और उल्टी से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है: ये पत्तियां एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: गाय या भैंस दोनों में से किसका दूध है सबसे ज्यादा पौष्टिक? यहां पढ़िए दोनों की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल
तनाव कम करने में मददगार: करी पत्ते की चाय के सुखदायक गुण तनाव को कम करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं.
पाचन में सुधार करती है: करी पत्ता अपने पाचन गुणों के लिए जाना जाता है. करी पत्ते की चाय पीने से पाचन में मदद मिलती है और पाचन संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं.
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है: करी पत्ते का ब्लड शुगर लेवल पर सकारात्मक प्रभाव पाया गया है. करी पत्ते की चाय का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
करी पत्ते की चाय बनाने का तरीका | How to make curry leaves tea
- 25 से 30 करी पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
- एक बर्तन में पानी उबालें.
- पानी में उबाल आने के बाद इसे आंच से उतार लें.
- उबलते पानी में धुले हुए करी पत्ते डालें.
- पत्तियों को पानी में तब तक डूबे रहने दें जब तक कि पानी का रंग न बदल जाए.
- करी पत्ते को निकालने के लिए चाय को छान लें और चाय को एक कप में डालें.
- अगर आप अपनी चाय मीठी पसंद करते हैं, तो आप स्वाद के लिए शहद मिला सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं