विज्ञापन

पूछा अकाउंट नंबर और काट दिया चेक.... बिहार में जब अग्निकांड के पीड़ितों की मदद करने पहुंचे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों (MLA-MLC) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह हम कर रहे हैं. सीमांचल और कोसी मेरी जिंदगी है, यहां के लोगों ने मुझे बड़ा किया है, इसलिए बेटे का फर्ज निभा रहा हूं." 

पूछा अकाउंट नंबर और काट दिया चेक.... बिहार में जब अग्निकांड के पीड़ितों की मदद करने पहुंचे पप्पू यादव
  • बिहार के कटिहार के कुरसेला प्रखंड के हाट बाजार में लगी आग से लगभग दो सौ दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.
  • पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने खराब सेहत के बावजूद पीड़ितों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की.
  • पप्पू यादव ने अपने परिवार और दुबई में रहने वाले सहयोगियों की मदद से आग पीड़ितों को चेक और नकद राशि प्रदान की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

15 फरवरी को बिहार के कटिहार के कुरसेला प्रखंड स्थित हाट बाजार में लगी भीषण आग ने करीब 200 दुकानों को राख कर दिया था. इस त्रासदी में छोटे-बड़े व्यवसायियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. संकट की इस घड़ी में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. खराब सेहत के बावजूद वे कुरसेला पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की.

किसी को चेक तो किसी को नकद

पप्पू यादव ने अग्नि पीड़ितों के बीच बंद लिफाफे में 10-10 हजार रुपये के चेक और छोटे दुकानदारों को 5-5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की. सांसद ने बताया कि उन्होंने अपने करीबियों और दुबई में रहने वाले सहयोगियों की मदद से यह राशि जुटाई है. उन्होंने स्पष्ट किया, "मेरी अकेले की इतनी हैसियत नहीं है, लेकिन मेरे मित्रों और परिवार जैसे लोगों ने इस नेक काम में मेरा साथ दिया ताकि ये गरीब दुकानदार अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर सकें."

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार पर निशाना और बैंक EMI रोकने की मांग

मदद के दौरान पप्पू यादव ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों (MLA-MLC) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह हम कर रहे हैं. सीमांचल और कोसी मेरी जिंदगी है, यहां के लोगों ने मुझे बड़ा किया है, इसलिए बेटे का फर्ज निभा रहा हूं." 

खराब सेहत के बावजूद पहुंचे कुरसेला

पप्पू यादव ने बताया कि वे अभी काफी बीमार हैं और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाना है, लेकिन कुरसेला के लोगों का दर्द उन्हें यहां खींच लाया. उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग उनके पैसा बांटने पर राजनीति करते हैं, लेकिन जब गरीब मुसीबत में होता है, तो ये 'लुटेरे' मुंह मोड़ लेते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com