Coronavirus Cases In India: हाल ही में हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में कोविड-19 मामलों में तेजी देखी गई है. इन देशों में संक्रमण दर बढ़ने के साथ ही भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में मामलों में 30 गुना वृद्धि हुई है. सिंगापुर में एक हफ्ते में संक्रमण दर लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है. चीन और थाईलैंड में भी कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. भारत में 257 सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से महाराष्ट्र में 56, केरल में 69 और तमिलनाडु में 34 नए मामले सामने आए हैं. इसी बीच मुंबई के KEM अस्पताल में दो मौतें हुई हैं, मौत का कारण कैंसर-किडनी की बीमारी बताई गई लेकिन मरीज कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया.
यह भी पढ़ें: Corona Virus: मामले बढ़ने से कई देशों में अलर्ट, भारत में भी उछाल, घबराने की बात नहीं
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बताया जा रहा है कि KEM ने बीते दो महीने में करीब 15 कोविड के मामले देखे हैं. पहले से दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों के लिए कोविड संक्रमण भारी पड़ रहा है. महाराष्ट्र में 56 सक्रिय कोविड मरीज़ हैं! सिर्फ़ हफ़्ते में ही आँकड़े बढ़े दिख रहे हैं! ऐसे में खास तौर से ध्यान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाता है. महाराष्ट्र में बताया जाता है कि करीब 200 नए प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स और उप-केंद्र स्टाफ,फंड और सुविधाओं की कमी के कारण शुरू ही नहीं हो पा रहे!
ग्रामीण इलाकों की ये बड़ी समस्या है पर पहले से चल रहे मुंबई के भी हेल्थ पोस्ट से कुछ मिलती जुलती शिकायतें हैं. सरकारी आवाजों की फिलहाल इस पर चुप्पी है.
भारत में कोविड के मामले
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि ज्यादा मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: पैरों में अक्सर सूजन आना किस बीमारी का है संकेत? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
राज्यों में बढ़ते मामले
- केरल में 69 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
- महाराष्ट्र में 56 सक्रिय मामले हैं.
- तमिलनाडु में 34 नए मामले सामने आए हैं.
क्या करें?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोविड से बचने के लिए सही व्यवहार अपनाना चाहिए, जैसे:
- हाथ धोना और मास्क पहनना
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना
- टीकाकरण की स्थिति की जांच करना
हालांकि भारत में कोविड-19 की स्थिति अभी कंट्रोल में है, लेकिन एशिया में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता जरूरी है. सरकार निगरानी बढ़ा रही है और अस्पतालों को फ्लू जैसी बीमारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं