Pairo Me Sujan Aane Ka Karan: पैरों में सूजन एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. शरीर में असंतुलन, खराब ब्लड सर्कुलेशन या कुछ बीमारियों के कारण पैरों में सूजन आ सकती है. अगर आप इसे नजरअंदाज़ कर रहे हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. अक्सर लोग इस सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं. यहां आज हम आपको बता रहे हैं कि किन बीमारियों में पैरों में सूजन आ सकती है और इसे कैसे कम किया जा सकता है.
पैरों में सूजन आने के संभावित कारण (Possible Causes of Swollen Legs)
1. किडनी रोग: अगर किडनी सही ढंग से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड जमा हो सकता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है. क्रोनिक किडनी डिजीज वाले मरीजों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
यह भी पढ़ें: थुलथुले पेट को अंदर करने के लिए करें बस ये काम, एक दिन भी न करें मिस, आसानी से पतले हो जाएंगे आप
2. हार्ट प्रोब्लम्स: दिल ठीक से ब्लड सर्कुलेशन नहीं कर पा रहा हो, तो पैरों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है. हार्ट की कमजोरी या कंजेस्टिव हार्ट फेलियर जैसी स्थितियां इस सूजन का कारण बन सकती हैं.
3. लिवर से जुड़ी बीमारियां: लीवर की समस्याओं से शरीर में प्रोटीन का लेवल गिर सकता है, जिससे पैरों में सूजन बढ़ सकती है. लिवर सिरोसिस या अन्य लिवर रोगों में यह लक्षण दिख सकता है.
4. थायरॉयड की समस्या: हाइपोथायरायडिज्म होने पर शरीर में पानी का असंतुलन हो सकता है, जिससे पैरों में सूजन आ सकती है.
5. डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों में ब्लड फ्लो ठीक न होने के कारण पैरों में सूजन, जलन या घाव होने की संभावना रहती है.
यह भी पढ़ें: इन 4 ड्रिंक्स को पीने से लिवर में हो सकता है फैट का जमाव, कहीं आप तो नहीं पी रहे हैं?
कैसे करें सूजन को कम?
- नमक का सेवन कम करें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है.
- व्यायाम करें और शरीर को एक्टिव रखें ताकि ब्लड सर्कुलेशन सही रहे.
- पैरों को ऊपर उठाकर रखें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो.
- डॉक्टर की सलाह लें अगर सूजन लगातार बनी रहे या दर्द बढ़ जाए.
- खूब पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलें.
अगर पैरों में सूजन बार-बार होती है, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। सही समय पर डॉक्टर से परामर्श लें और अपने जीवनशैली में बदलाव करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं