विज्ञापन

कौन सी गंध से भागते हैं चूहे? घर से बिना मारे चूहे भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

​Chuhe Bhagane Ka Tarika: चूहों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है. वे कुछ खास तरह की खुशबुओं से नफरत करते हैं. अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे, तो चूहों को आसानी से घर से भगा सकते हैं.

कौन सी गंध से भागते हैं चूहे? घर से बिना मारे चूहे भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
Chuho Ko Kaise Bhagaye: बिना मारे चूहों को घर से कैसे भगाएं.

How To Get Rid Of Rats: किचन और घर में चूहे होना किसी सिरदर्द से कम नहीं है. क्योंकि ये न सिर्फ घर की चीजों को कुतर कर बर्बाद कर देते हैं, बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाते हैं. किचन की अलमारी हो, सोफे के नीचे की जगह या फिर बिजली के तार, चूहे हर वो चीज को काट देती हैं जो उनको पहुंच में हो.  ​अगर आप भी चूहों से परेशान हैं और उन्हें बिना मारे घर से भगाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताएं घरेलू उपाय अपना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं ये सुगंध- (5 Tips for rat prevention)

1. पुदीना- 

चूहों को पुदीने की तेज महक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. यह उनके सांस लेने की नली में जलन पैदा करती है. आप इसका इस्तेमाल कर घर से चूहों को भगा सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल- एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें पुदीने के तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं. इसे घर के कोनों, अलमारी के पीछे और उन रास्तों पर स्प्रे करें जहाँ चूहे दिखते हैं.

​2. तेज पत्ता- 

रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता चूहों को भगाने का बेहतरीन तरीका है. इसकी खुशबू चूहों को भ्रमित कर देती है और वे घर छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. ​फिटकरी- 

फिटकरी की गंध भी चूहों को रास नहीं आती. इसका पाउडर बना लें और चूहे के बिल के पास छिड़क दें.

कैसे करें इस्तेमाल- फिटकरी के टुकड़ों को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें और उन छेदों पर लगा दें जहां से चूहे अंदर आते हैं. चूहे इसे सूंघते ही वहां से भाग जाएंगे.

​4. सिरका- 

सिरके की तीखी महक चूहों के लिए किसी सजा से कम नहीं है. 

कैसे करें इस्तेमाल- रूई में सिरका भिगोकर उन जगहों पर रख दें जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हैं.

5. काली मिर्च-

अगर आपको पता है कि चूहे कहां से घर में घुस रहे हैं, तो वहां काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें. चूहों को जब इसकी महक आती है, तो वे उस रास्ते को हमेशा के लिए छोड़ देते हैं. 

​क्या ये तरीका सुरक्षित है?

​हां! ये सभी तरीके पूरी तरह से प्राकृतिक हैं. इनमें किसी भी जहरीली केमिकल वाली दवा का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसलिए, अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो भी ये नुस्खे सुरक्षित हैं. चूहों को मारना सही नहीं है, उन्हें इन खुशबुओं के जरिए घर से बाहर का रास्ता दिखाना है. 

ये भी पढ़ें- क्या कॉकरोच ने आपकी नाक में भी कर रखा है दम, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे...

GB Road Files: दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली आपबीती | Read

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com