How To Get Rid of Yellow Teeth: आजकल ज्यादातर लोग अपने दांतों के पीलेपन से परेशान हैं और किसी को चमचमाते और सफेद दांतों की चाहत होती है. दांतों पर लगे पीले धब्बे न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि ये आपके आत्मविश्वास को भी कम कर सकते हैं. बहुत बार दांतों का पीलापन शर्मिंदगी का कारण भी बनता है. ऐसे में लोग दांतों को सफेद बनाने के लिए कई महंगे टूथपेस्ट, इलाज और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ साधारण हरी पत्तियां आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद बनाने में मदद कर सकती हैं? दांतों को चमकाने का ये उपाय न केवल आसान है बल्कि सस्ता और किफायती भी है. ये घरेलू नुस्खा दांतों के पीलेपन को दूर करने का एक नेचुरल उपाय है, जिसे आप कभी भी कुछ भी काम करते हुए आजमा सकते हैं.
दांतों के लिए कौन सी हरी पत्तियां हैं फायदेमंद?
कुछ हरी पत्तियां, जैसे तुलसी, पुदीना और नीम, दांतों की सफाई और पीलेपन को हटाने में प्रभावी मानी जाती हैं. इनमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दांतों की गंदगी और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. तुलसी (Holy Basil)
तुलसी की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं. ये न केवल दांतों की सफाई करती हैं, बल्कि मसूड़ों को भी हेल्दी बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: रोज शहद में लहसुन की कली डुबोकर खाने से क्या होता है? जान जाएंगे तो एक दिन भी बिना खाए रह नहीं पाएंगे आप
2. पुदीना (Mint)
पुदीना की ताजगी आपके सांसों को महकदार बनाती है और इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल दांतों के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है.
3. नीम (Neem)
नीम के पत्तों में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं. आप रोज कुछ नीम के पत्तों को चबाकर अपनी ओरल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.
इन पत्तों को इस्तेमाल का सही तरीका:
इन पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. बस नीचे दिए गए आसान तरीकों को फॉलो करें.
यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं लहसुन, पिघलकर निकलेगी गंदगी, खुल जाएंगी ब्लॉक नसें
1. तुलसी की पत्तियां
रोज सुबह 4-5 तुलसी की ताजा पत्तियां लें. इन्हें धीरे-धीरे चबाएं. चाहें तो तुलसी की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर उसे टूथपेस्ट के साथ मिलाकर दांतों पर रगड़ सकते हैं.
2. पुदीना
ताजा पुदीना की पत्तियों को चबाएं या आप चाहे तो पुदीना का रस निकालकर उसे ब्रश के साथ दांतों पर लगा सकते हैं. यह भी ओरल हेल्थ को बेहतर करने का एक आसान तरीका है.
3. नीम की पत्तियां
नीम की ताजी पत्तियों को चबाएं. आप नीम की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं और उसे टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? कब माना जाय इसे डायबिटीज, जानिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल रीडिंग
फायदे कितने दिन में दिखेंगे?
अगर आप इन पत्तियों का नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 2-3 हफ्तों में फर्क नजर आने लग सकता. यह पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय है, इसलिए इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते.
इन बातों का रखें ध्यान:
- साफ-सफाई का ध्यान रखें:
- पत्तियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें.
- दिन में दो बार ब्रश करना और फ्लॉस करना न भूलें।
- अगर आपके दांत बहुत ज्यादा सेंसिटिव हैं, तो किसी डेंटिस्ट से सलाह लें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं