Why Eat Garlic And Honey Together?: शहद और लहसुन दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाए, तो इसका हमारे शरीर पर क्या असर हो सकता है? आजकल सभी लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा जागरूक हो गए हैं और हर कोई नए-नए तरीके अपनाकर खुद को बीमारियों से दूर रखने के प्रयास में जुटा है. कुछ घरेलू नुस्खे वाकई स्वास्थ्य के लिए कमाल कर सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं शहद और लहसुन को साथ खाने के फायदों के बारे में. यह संयोजन न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है. आइए जानते हैं रोज शहद में लहसुन की कली डुबोकर खाने के बड़े फायदे.
शहद में लहसुन डुबोकर खाने के फायदे | Benefits of Eating Garlic Dipped In Honey
1. इम्यूनिटी को मजबूत करता है
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. जब इन दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? कब माना जाय इसे डायबिटीज, जानिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल रीडिंग
2. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
शहद और लहसुन का मिश्रण दिल के लिए बेहद फायदेमंद है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और ब्लड प्लो को बेहतर बनाता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.
3. पाचन तंत्र को सुधारता है
लहसुन और शहद का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. यह पेट की सूजन को कम करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. साथ ही यह आंतों की सफाई भी करता है.
यह भी पढ़ें: नीम के पत्तों को इस तरह लगाने से खिलेगा चेहरा, फेस पर नेचुरल ग्लो लाने का ये घरेल नुस्खा है कमाल
4. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट शहद में लहसुन डुबोकर खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है.
5. सर्दी और खांसी में राहत
सर्दी और खांसी के लिए यह नुस्खा बेहद असरदार है. लहसुन और शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो गले की खराश और सर्दी को दूर करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: रात को बिस्तर में जाने से पहले दूध में बस मखाना उबालकर पी लें, फायदे जान नहीं होगा यकीन, बदल जाएगी पूरी काया
कैसे करें इसका सेवन?
- 2-3 लहसुन की कलियों को छील लें.
- इन्हें शुद्ध शहद में डुबोकर रातभर के लिए रखें.
- सुबह खाली पेट एक-एक कली खाएं.
- इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें.
इन बातों ध्यान जरूर रखें:
- अगर आपको शहद या लहसुन से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें.
- बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट में जलन या गैस की समस्या पैदा कर सकता है.
- इसे रेगुलर सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं