Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैम्पियन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह अपनी फिल्म के प्रमोशन और ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर भी निकल गए हैं. बता दें कि फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा. दरअसल मेकर्स ने फिल्म से कार्तिक आर्यन के दो लुक जारी किए हैं। इनमें कार्तिक का ट्रॉन्सफॉर्मेशन देख उनके फैंस हैरान रह गए हैं. कार्तिक के इस ने लुक की तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कितनी मेहनत की है.
दरअसल ये बात कहना गलत नहीं होगा कि कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है और इस बार तो उन्होंने वाकई सभी को हैरान कर दिया है! "चंदू चैंपियन" का नया पोस्टर रिलीज हो गया है और उनकी तारीफों ने कमेंट सेक्शन भरा हुआ है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, कैटरीना कैफ लीड रोल मे हैं. फिल्म के लिए, कार्तिक आर्यन 39% बॉडी फैट से घटकर केवल 7% बॉडी फैट रह गए हैं. फिल्म के लिए उनकी इस मेहनत की तारीफ करते हुए कबीर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "चंदू चैंपियन की कहानी एक अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक सच्ची कहानी है.
हालांकि इसमें कार्तिक आर्यन की फिटनेस को देखकर वो लोग काफी इंस्पायर हुए हैं जो अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं. लेकिन यह जानना जरूरी है कि शरीर में फैट क्या है और जब आप इसे कम करते हैं तो क्या होता है.
शरीर में फैट, या फैट टिश्यू, ह्यूमन बॉडी का एक आवश्यक घटक है, जो काफी जरूरी होता है. यह स्टोर्ड एनर्जी का एक रूप है, जो शरीर को जरूरत पड़ने पर एनर्जी देता है. इसके अलावा, शरीर में फैट ठंड से बचाता है.
शरीर में फैट के दो मुख्य प्रकार हैं: एसेंशियल फैट वसा और स्टोर्ड फैट. एसेंशियल फैट फिजिकल फंक्शन के लिए जरूरी होता है. पुरुषों के लिए, एसेंशियल फैट कुल शरीर के वजन का लगभग 3% है, जबकि महिलाओं के लिए, रिप्रोडक्टिव जरूरतों के कारण यह लगभग 12% है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं