विज्ञापन

पंचायत की मंजू देवी बनेंगी 66 की उम्र में मां? प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता बोलीं- मुझे बस यह चाहिए

Neena Gupta on her pregnancy rumors: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन से नीना गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पंचायत एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं. 

पंचायत की मंजू देवी बनेंगी 66 की उम्र में मां? प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता बोलीं- मुझे बस यह चाहिए
नीना गुप्ता ने 66 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

पंचायत की मंजू देवी 66 की उम्र में मां बनेंगी? यह हम नहीं नीना गुप्ता (Neena Gupta) की वायरल तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद फैंस कहते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में एक्ट्रेस नीना गुप्ता पति के साथ पहुंचे थे. जहां पैपराजी को दिए पोज के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसने बाद लोगों का रिएक्शन आया और दावे किए गए कि पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता मां बनने वाली हैं. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन दिया और कहा मुझे बस यह चाहिए एक रियल लाइफ बधाई हो. 

प्रेग्नेंसी की खबर का नीना गुप्ता ने बताया सच

आगे एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कहा, कोई बधाई हो नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच यह है कि साड़ी का मटिरियल बहुत मोटा था, जिसके चलते इवेंट में मेरा वजन ज्यादा लग रहा था. लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी कि मुझे अपनी इस उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें बहुत पसंद आईं. इससे पता चलता है कि एक राष्ट्र के तौर पर हम विकसित हो रहे हैं."

ये भी पढे़ं- पंचायत की 'मंजू देवी' ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?

रश्मिका-विजय के वेडिंग रिसेप्शन से शुरु हुईं नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें

नीना गुप्ता के प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन से मिली थीं. जहां एक्ट्रेस वाइट कलर की साड़ी में पति के साथ पहुंची थीं. वहीं पैपराजी को पोज देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद लोगों ने पंचायत एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास  लगाना शुरु कर दिया. 

नीना गुप्ता के बारे में 

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस का 90 के दशक में पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ता रहा. उनसे एक्ट्रेस की एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं. वहीं 2008 में एक्ट्रेस ने चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली, जिसके चलते वह चर्चा में रहीं. जबकि बधाई हो फिल्म की बात करें तो इसका हिस्सा नीना गुप्ता थीं, जिन्होंने 25 साल के बेटे की मां का किरदार निभाया था. वहीं वह प्रेग्नेंट हो जाती हैं.  

ये भी पढे़ं- नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड था ये एक्टर, मुंबई आई थीं साथ, कपल ने निभाया था ससुर-बहू का रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta Pregnancy Rumours, Neena Gupta, Panchayat, Panchayat Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com