विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी मेडिकल वीजा पर रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस ने फर्जी मेडिकल वीज़ा के सहारे भारत में छिपकर रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पीरागढ़ी इलाके से पकड़ लिया. इनके पास वैध दस्तावेज और वीज़ा नहीं थे. पूछताछ के बाद सभी को हिरासत में लेकर FRRO के सहयोग से डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी मेडिकल वीजा पर रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
  • दिल्ली पुलिस की आउटर डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने भारत में रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया.
  • गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास न तो वैध पासपोर्ट था और न ही उनका मेडिकल वीजा वैध था.
  • पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के पास DDA पार्क में छापेमारी कर संदिग्धों को दबोचकर हिरासत में लिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की आउटर डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लोग फर्जी मेडिकल वीजा का सहारा लेकर भारत में रह रहे थे और दूसरे देशों में जाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने अब सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विशेष अभियान में हुई गिरफ्तारी

फॉरेनर सेल इलाके में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए पिछले कुछ समय से विशेष अभियान चला रही थी. पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव चलाकर खुफिया जानकारी जुटा रही थी. बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों पर नजर रखी जा रही थी. तभी सूचना मिली कि कुछ विदेशी नागरिक, जो बांग्लादेशी होने का संदेह हैं, वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे हैं और बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीज़ा लेने की कोशिश कर रहे हैं.

पीरागढ़ी में छापेमारी और गिरफ्तारी

6 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध लोग पीरागढ़ी चौक के पास DDA पार्क में मौजूद हैं. टीम ने मौके पर जाकर गुप्त निगरानी शुरू की. जैसे ही उन्हें पुलिस की मौजूदगी का अहसास हुआ, वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें- 'रिंग रोड पूरी तरह फ्लॉप', सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के ECC चार्ज बढ़ाए

जांच में पाया गया कि वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. उनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीज़ा दोनों एक्सपायर थे. सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे.

डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू

पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने सभी 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया और FRRO के साथ समन्वय कर डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम

फारूक, मोहम्मद सोजिब फकीर, शोहेग मियां, शहाबुद्दीन, मोहम्मद शराजुल इस्लाम शाहिदुल, गोलाम रब्बानी, साजिब मियां, मोहम्मद जाहिरुल, मोहम्मद आलमगीर हुसैन और मोहम्मद अब्दुल कुद्दूस.

पुलिस का संदेश

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com