विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने तय किए 160 से अधिक नाम, कल जारी हो सकती है पहली सूची

West Bengal First: BJP Candidate List: बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची तय कर ली है. पार्टी सूत्रों के अनुसार कल इसका ऐलान हो सकता है.

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने तय किए 160 से अधिक नाम, कल जारी हो सकती है पहली सूची
बीजेपी चीफ नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह
  • बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभआ चुनाव के लिए 160 नामों को तय कर लिया है
  • पार्टी ने इस बार कैंडिडेट चयन में काफी सावधानी बरती है, टेलीविजन स्टार्स को टिकट नहीं
  • टीएमसी और या किसी विरोधी दल के नेताओं को भी टिकट नहीं दिया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है. कल प्रधानमंत्री आवास पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बीजेपी ने राज्य की आधी से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। सूत्रों के अनुसार कल कोलकाता में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली के बाद बीजेपी की पहली सूची जारी की जा सकती है.

150 सीटों पर नाम तय 

बीजेपी सूत्रों के अनुसार कल की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 160 नाम तय कर लिए गए हैं. पार्टी ने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का फैसला किया है. पहली सूची में राज्य बीजेपी के कई बड़े चेहरों के नाम होंगे. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष आदि के नामों के पहली सूची में जगह दी गई है. कई पूर्व सांसदों को भी बीजेपी विधानसभा चुनाव में उतारने जा रही है. हालांकि पार्टी ने इस बार मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव न लड़ाने का फैसला किया है.

जमीनी स्तर पर फीडबैक 

राज्य बीजेपी के नेताओं के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवार चयन में बेहद सावधानी रखी गई है. पिछले करीब एक महीने से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत जमीनी स्तर से फीडबैक लिया गया. संगठन की राय को सर्वोपरि रखा गया. साथ ही अलग-अलग एजेंसियों की ओर से कराए गए सर्वेक्षणों के माध्यम से सभी दावेदारों की लोकप्रियता को परखा गया. संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन के साथ ही जीतने की क्षमता को भी ध्यान में रखा गया.

जमीनी नेताओं पर दांव 

बीजेपी ने पिछली बार की तरह इस बार उम्मीदवारों के चयन में जल्दबाजी नहीं की है. हर दावेदार को जांच-परखा गया. पार्टी ने टिकट बंटवारे में स्थानीय और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ ही जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा है. बीजेपी नेताओं के अनुसार इस बार यह फैसला किया गया कि दलबदलुओं को टिकट न दिया जाए. इसी कारण तृणमूल कांग्रेस या अन्य विरोधी दलों से नेताओं को लाकर टिकट नहीं दिया गया, जैसा कि पिछली बार किया गया था. इसी तरह बीजेपी ने पिछली बार की तरह इस बार बांग्ला फिल्मी सितारों या टेलीविजन स्टार्स को टिकट नहीं देने का भी फैसला किया है. उनकी जगह बीजेपी जमीनी नेताओं पर दांव लगा रही है. सूत्रों के अनुसार बाकी सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक जल्दी ही बुलाई जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com