विज्ञापन

बवासीर की समस्या में राहत दे सकता है किचन में मौजूद ये सस्ता सा मसाला, डॉक्टर ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका

Carom Seeds For Piles: अगर आप भी पाइल की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा बताए उस उपाय के बारे में जानेंगे.

बवासीर की समस्या में राहत दे सकता है किचन में मौजूद ये सस्ता सा मसाला, डॉक्टर ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका
Carom Seeds For Piles: बवासीर की समस्या को कैसे दूर करें.

Carom Seeds For Piles: किचन में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत में भी कमाल माने जाते हैं. अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान हैं, तो अजवाइन का सेवन कर सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. डॉक्टर सलीम जैदी ने पाइल्स में अजवाइन के सेवन के तरीके बताए हैं. डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि आप अजवाइन को यूज करके पुरानी से पुरानी बवासीर में आराम पा सकते हैं. 

क्या है पाइल्स- (What Is Piles)

डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि पाइल्स एक ऐसी कंडीशन है जिसमें रेक्टम यानी एनस के आसपास की जो वेंस होती हैं, नसे होती हैं वो फूल जाती हैं और जिसकी वजह से आपको इचिंग डिस्कंफर्ट और कभी-कभी तेज दर्द भी फील होता है खास कर के जब आप टॉयलेट करने के लिए जाते हैं, तो यह दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा लेट्रिन के साथ ब्लीडिंग होना भी एक कॉमन लक्षण है, जो अक्सर पाइल्स में देखने को मिलता है. 

इन 3 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन- (These 3 Ways To Consume Ajwain)

1. अजवाइन का पानी- 

अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक टीस्पून अजवाइन और एक गिलास पानी को पैन में डालकर उबाल लें. मीडियम फ्लेम पर 7 मिनट तक उबालें. फिर इसे छानकर एक गिलास के अंदर निकाल लें. हल्का गर्म इसको पी लें. अजवाइन के पानी को सुबह खाली पेट पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिवेट करने और कॉन्स्टिपेशन, गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है. पाइल्स के सिमटम्स में भी आपको बहुत ज्यादा आराम देगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. गुड़ के साथ अजवाइन-

गुड़ के साथ अजवाइन को मिक्स करके खाना. इसके लिए आपको चाहिए बस एक टीस्पून अजवाइन और एक पीस गुड़. अब सबसे पहले आप अजवाइन को एक तवे के ऊपर डालिए और धीमी आंच पर इसको थोड़ा सा भून लीजिए,  फिर थोड़ा सा इसको ठंडा होने के बाद बारीक पीस लीजिए. अब इस पीसी हुई अजवाइन को आप गुड़ के एक छोटे से टुकड़े के साथ मिक्स करें. बारीक इन दोनों को आपस में पीस सकते हैं. इसके बाद इस मिक्सचर को आप हाथ से छोटे-छोटे बॉल्स के शेप में बना लीजिए. यानी लड्डू जैसा बना लीजिए. ये लड्डू रात को डिनर करने के बाद एक पीस खाना आपके लिए बढ़िया है.  इससे  डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने और पाइल्स के सिमटम्स को मैनेज करने में मदद मिल सकती है. 

3. अजवाइन और सौंफ-

अजवाइन और सौंफ को उबाल कर पीना है इसके लिए आपको चाहिए आधा चम्मच अजवाइन आधा चम्मच सौंफ और एक कप पानी. अब सबसे पहले आप एक सॉस पैन के अंदर एक कप पानी आपने गर्म करने के लिए रख दीजिए. जब यह पानी गर्म हो जाए तो इसके अंदर आधा चम्मच आप अजवाइन और आधा चम्मच सौंफ डालकर इसको मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक पकने के लिए रख दीजिए. इस मिक्सचर को ढक के 10 मिनट के लिए स्टीप होने के लिए छोड़ दीजिए. इसके बाद आप एक कप में इसको छान लीजिए और दिन में एक या दो टाइम खाना खाने के बाद इसको पीजिए.  इससे डाइजेशन को इंप्रूव करने और कॉन्स्टिपेशन से रिलीफ के साथ पाइल्स में भी आराम मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा GLP-1RAs से स्ट्रोक का खतरा कम, स्टडी में हुआ खुलासा

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com