विज्ञापन

Benefits Of Kutki: छोटी सी जड़ी-बूटी, लिवर के लिए मानी जाती है बेहद फायदेमंद

Benefits Of Kutki: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों का जिक्र मिलता है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती है. इन्ही में से एक है कुटकी. यह एक छोटी लेकिन बहुत हे असरदार जड़ी बूटी मानी जाती है. कुटकी पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है और इसका स्वाद कड़वा होता है. आयुर्वेद में इसे खासकर लिवर समस्याओं के लिए फायदेमंद माना गया है. 

Benefits Of Kutki: छोटी सी जड़ी-बूटी, लिवर के लिए मानी जाती है बेहद फायदेमंद
Benefits Of Kutki
AI

Benefits Of Kutki: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों का जिक्र मिलता है जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती है. इन्ही में से एक है कुटकी. यह एक छोटी लेकिन बहुत ही असरदार जड़ी बूटी मानी जाती है. कुटकी पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है और इसका स्वाद कड़वा होता है. आयुर्वेद में इसे खासकर लिवर (Liver) समस्याओं के लिए फायदेमंद माना गया है. 

कुटकी के फायदे (Benefits Of Kutki)

लिवर को स्वस्थ रखने में मदद (Helps In Making Liver Healthy)

कुटकी को लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह लिवर की सफाई करने और उसकी कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है. इसी कारण कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार (Helps In Body Detox)

कुटकी को शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को अंदर से साफ रखने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Vitamin B3 Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन B3 लेना पड़ सकता है भारी, आंखों की रोशनी तक जा सकती है!

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Good For Digestive System)

कुटकी पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. यह पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को कम करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद कर सकती है. 

वजन कंट्रोल करने में मदद (Helps In Weight Control)

कुछ लोग मानते हैं कि कुटकी मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.

कैसे किया जाता है कुटकी का इस्तेमाल (How To Use Kutki)

कुटकी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में कई रूपों में किया जाता है. इसका पाउडर, काढ़ा और कैप्सूल बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा. इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए. हालांकि किसी भी जड़ी बूटी का सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप इसे नियमित रूप से लेना चाहते हों तो पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Watch Video: Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com