Benefits Of Black Coffee : दुनियाभर में सुबह उठने से रात में सोने तक चाय और कॉफी पीने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं. जिनमें चाय पीने वाले पहले और कॉफी पीने वाले दूसरे नंबर पर आते हैं. लेकिन इनमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो दूध वाली चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं. हालांकि बिना दूध के चाय, कॉफी पीने का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन फिर भी मिल्क टी, मिल्क कॉफी, ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी की तुलना में पहली पसंद है. जो लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं उन्हें ये बात जानकर हैरानी होगी कि ब्लैक कॉफी दूध वाली कॉफी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है. आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने के फायदे और इससे होने वाले नुकसान के बारे में.
ब्लैक कॉफी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं? (Benefits and Side Effects of Drinking Black Coffee)
ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
1. दूर करे टेंशन : बिजी लाइफस्टाइल से इंसान को थकान, एंजाएटी, टेंशन, सुस्ती जैसी समस्या होना आम बात है. इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में ब्लैक कॉफी काफी हद तक मददगार सिद्ध हो सकती है क्योंकि कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो आपके नर्वस सिस्टम को सामान्य से ज्यादा एक्साइट कर सकता है. हालांकि इसके लिए पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
2. वजन कम करने में सहायक : जिन लोगों को मोटापे या बढ़ते वजन से परेशानी है वे नियमित रूप से कॉफी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें पाया जाने वाले कैफीन में न के बराबर कैलोरी होती है जिससे आपके शरीर का फैट बहुत तेजी से बर्न होता है साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
3. डायबिटीज के लिए फायदेमंद है ब्लैक कॉफी : एक स्टडी के अनुसार ब्लैक कॉफी में डायबिटीज के खतरे को कम करने के गुण पाए जाते हैं. जो व्यक्ति ब्लैक कॉफी का सेवन करता है उसके शरीर में इंसुलिन का उत्पादन होता है जिससे आपके ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Also Read: गर्म पानी पीने के 11 फायदे, जान लिए तो आज से ही शुरू कर देंगे पीना
ब्लैक कॉफी से होने वाले नुकसान (Harmful effects of black coffee)
1. अनिद्रा की समस्या : अगर कोई इंसान अधिक मात्रा में ब्लैक कॉफी का सेवन करता है तो उसे बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैफीन अधिक मात्रा में लेने से हानिकारक हो सकता है.
2. पेट की समस्या : अगर आप ब्लैक कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस, एसिडिटी या पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन और एसिड का अधिक मात्रा में सेवन इस तरह की समस्या को जन्म दे सकता है.
3. गर्भवती महिला के लिए हानिकारक : अगर आप गर्भवती हैं तो आपको ब्लैक कॉफी के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन आपके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है. ब्लैक कॉफी के सेवन से उसके विकास में परेशानी आ सकती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं