विज्ञापन

बारिश में भीग जाए तो क्या करें? तुरंत करें ये 5 काम, वरना पड़ जाएंगे बीमार

बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में रहना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. जानिए भीगने के तुरंत बाद कौन से 5 जरूरी काम करने चाहिए और मानसून में संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है.

बारिश में भीग जाए तो क्या करें? तुरंत करें ये 5 काम, वरना पड़ जाएंगे बीमार
गीले कपड़ों में रहना हो सकता है खतरनाक
NDTV

बारिश के मौसम में कई बार हम चाहकर भी भीगने से नहीं बच पाते. कुछ लोग घर पहुंचते ही कपड़े बदलकर खुद को साफ कर लेते हैं, लेकिन कई लोगों को काम या ट्रैवलिंग के कारण लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहना पड़ता है. सवाल यह है कि क्या गीले कपड़ों में रहना सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, गीले कपड़ों में लंबे समय तक रहने से सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी समस्याएं और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि बारिश में भीगने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए.

सबसे पहले किसी सुरक्षित जगह पर जाएं

अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो सबसे पहले किसी छत, दुकान या घर के अंदर चले जाएं, इससे आप और ज्यादा भीगने से बचेंगे और शरीर का तापमान भी सामान्य रहेगा. 

गीले कपड़े तुरंत बदलें

बारिश में भीगे कपड़े लंबे समय तक पहने रहने से शरीर ठंडा पड़ सकता है. इसलिए जैसे ही मौका मिले, गीले कपड़े उतारकर सूखे और साफ कपड़े पहन लें.

बाल और शरीर अच्छी तरह सुखाएं

साफ तौलिये से शरीर और बालों को अच्छी तरह पोंछ लें. शरीर या बालों में नमी बने रहने से बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

गुनगुने पानी से नहाएं

बारिश में भीगने के बाद गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद माना जाता है, इससे शरीर को आराम मिलता है और बारिश के पानी के साथ लगी गंदगी, प्रदूषण, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्व भी साफ हो जाते हैं.

शरीर को गर्म रखें

नहाने के बाद आरामदायक और सूखे कपड़े पहनें. इसके साथ ही गर्म पानी, हर्बल चाय, सूप या अपनी पसंद का कोई गर्म पेय लें. इससे शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है.

मानसून में संक्रमण का खतरा कैसे कम करें?

  1. बिना हाथ धोए आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें.  
  2. पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं. 
  3. विटामिन C से भरपूर चीजें खाएं. 
  4. फिल्टर वाला पानी पिएं. 
  5. छाता, रेनकोट और जूतों को इस्तेमाल के बाद साफ करके अच्छी तरह सुखाएं.
  6. जहां तक संभव हो, जमा हुए पानी और गड्ढों में चलने से बचें. 

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इन 4 बातों को सच मानना छोड़ दें, वरना हो सकता है नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Infection, Wet Clothes, Monsoon Care, Seasonal Diseases, Viral Infection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com