बाल झड़ना कैसे रोके? (Baal Jhadna Kaise Roke) सरसों का तेल लगाओ, बालों का टूटना कैसे कम करें? (Balo Ka Tutna Kam Kaise Kare) सरसों का तेल लगाओ, बालों में शाइन लाने के लिए क्या करें? (Balo Me Shine Lane Ke Liye Kya Kare) सरसों का तेल लगाओ. जहां-जहां बालों की बात होती है, आपने सरसों के तेल के बारे में तो जरूर सुना ही होगा, लेकिन बालों के साथ असल में क्या करता है, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल आता है कि सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है? तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.
प्रो. डॉ. राम अवतार ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया, अगर आप सरसों के तेल से अपने बालों की मालिश करते हैं, तो आपको क्या-क्या फायदे देखने को मिल सकते हैं. आप भी जानिए,
बालों में रोज सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? | Mustard Oil Benefits For Hair
डॉक्टर राम अवतार बताते हैं कि सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके बालों को कई तरह की दिक्कतों जैसे डैंड्रफ, झड़ना और सफेद बालों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

सरसों का तेल किसे लगाना चाहिए?
- बालों को चमकदार बनाना है तो सरसों का तेल लगाया जा सकता है. इसमें ओलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को उनकी नेचुरल शाइन वापस देने में मदद करता है.
- जिन लोगों के बाल ड्राई रहते हैं, उनके लिए भी ये तेल अच्छा है. इसमें अल्फा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को फ्रेश और बाउंसी लुक देने में मदद करता है.
- जिनके बाल टूट रहे हैं, उनके लिए भी ये तेल अच्छा है. ये तेल एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर है, जो बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं.
- डॉक्टर राम अवतार ने आगे बताया कि डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए भी ये तेल किसी वरदान से कम नहीं है.
सरसों का तेल बालों में कैसे लगाएं?
- सरसों के तेल को हल्का गरम करें.
- अब जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें.
- 40 मिनट लगा रहने दें.
- फिर हल्के शैम्पू से सिर धो लें.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
इसे भी पढ़ें: मेरे बच्चे हफ्ते में तीन दिन यही बनवाते हैं, नोट कर लो ये Easy Breakfast Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं