इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शिरकत करने वाले युवा विकेटकीपर खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. 23 वर्षीय खिलाड़ी पर मेडिकल की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद उन्हें आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्रा ने पोरेल के ऊपर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए. इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की. यही नहीं छात्रा का कहना है कि युवा खिलाड़ी ने उसे काफी सारी धमकियां भी दी हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया, 'उनके खिलाफ (अभिषेक पोरेल) मामला दर्ज किया गया था और गिरफ्तार करने का अदालती आदेश मिला था. जिसके बाद कल देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्हें आज अदालत में पेश किए जाएगा.'
कौन हैं अभिषेक पोरेल?
इस मामले के सामने आने के बाद एकाएक अभिषेक पोरेल सुर्खियों में आ गए हैं. हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है. अगर आप भी युवा खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी कुछ बातें आप तक लेकर आए हैं.
अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर साल 2002 में पश्चिम बंगाल के चंदननगर (या चंद्रनगर) में हुआ था, जो कि हुगली जिले में हुगली नदी के किनारे बसा एक ऐतिहासिक शहर है. मौजूदा समय में वह 23 साल और 298 दिन के हैं.
अभिषेक बतौर विकेटकीपर खिलाड़ी किसी टीम में हिस्सा लेते हैं. वहीं बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की तरफ से शिरकत करते हैं, जबकि आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं.
अभिषेक ने 2023 में किया था आईपीएल डेब्यू
साल 2023 में अभिषेक पोरेल ने पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था. तब से वह अब तक इस टीम के साथ बने हुए हैं.
खबर लिखे जाने तक आईपीएल में उन्होंने कुल 35 मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से 33 पारियों में 25.63 की औसत से 769 रन निकले हैं. जिसमें चार अर्धशतक शामिल है.
आईपीएल 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन
आईपीएल के पिछले सीजन में अभिषेक पोरेल ने अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुल चार मुकाबलों में शिरकत किया था. जहां वह चार पारियों में 108 रन बनाने में कामयाब हुए थे.
अभिषेक का घरेलू क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट में अभिषेक ने अब तक 32 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट 'ए' और 61 टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां वह फर्स्ट क्लास की 50 पारियों में 31.28 की औसत से 1408, लिस्ट 'ए' की 21 पारियों में 43.84 की औसत से 833 और टी20 की 59 पारियों में 30.00 की औसत से 1590 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के लिए छक्के-चौकों की बौछार करने वाला स्टार ऑलराउंडर बना पुर्तगाल क्रिकेट टीम का कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं