- हेल्दी डाइट फॉलो करना मुश्किल होने के साथ-साथ महंगा भी हो सकता है.
- कई तरीके हैं जिनसे आप बहुत अधिक कम खर्च करके हेल्दी डाइट फॉलो कर सकते हैं
- आप अपनी डाइट में बाजरा जैसे अनाज को शामिल कर सकते हैं.
Budget Friendly Diet Plan: हेल्दी डाइट फॉलो करना मुश्किल होने के साथ-साथ महंगा भी हो सकता है. हालांकि, एक बैलेंस डाइट बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि हर साल लगभग 1.7 मिलियन इंडियन डाइट रिलेटेड रिस्क फैक्टर और मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों के कारण मर जाते हैं. हेल्दी डाइट (Healthy Diet) जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हैं. ये श्वसन संबंधी बीमारियों, डायबिटीज, कैंसर, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग की संभावना को कम करने के लिए बहुत जरूरी हैं. अच्छी खबर यह है कि ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप बहुत अधिक कम खर्च करके हेल्दी डाइट फॉलो कर सकते हैं.
1) अपनी डाइट में सस्ते अनाज शामिल करें
आप अपनी डाइट में बाजरा जैसे अनाज को शामिल कर सकते हैं. बाजरे को अक्सर गरीब का पोषण का पावर हाउस माना जाता है. बाजरा रेजिस्टेंट स्टार्च, घुलनशील और अघुलनशील डाइटरी फाइबर, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) ऐसा आहार लें जिसमें मूंग दाल जैसी दालें हों
भारत में सबसे किफायती चीजों में से एक मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. कम कैलोरी वाली मूंग दाल को डाइट में शामिल करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है. आप अपनी डाइट में चना को भी शामिल कर सकते हैं. छोला प्रोटीन से भरपूर होता है और मांस, चिकन और सी फूड का एक किफायती विकल्प है. फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर, छोले कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, जैसे कि बेहतर पाचन.

3) प्रोसेस्ड फूड्स खरीदने से बचें
कुकीज पहले से पैक किए गए भोजन और शुगरी ड्रिंक जैसी चीजों से बचें. इन महंगी चीजों में अक्सर लाभकारी पोषक तत्वों की कमी होती है और इनमें सोडियम या एक्स्ट्रा शुगर की मात्रा अधिक होती है. प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करके आप फलों और सब्जियों जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स पर खर्च कर सकते हैं.
आज से ही खाना बंद करें ये 7 चीजें वर्ना गंजे होने में नहीं लगेगा टाइम, ये हैं बालों के झड़ने का कारण
4) अंडे खाएं
अंडे एसेंशियल अमीनो एसिड का एक पावरहाउस हैं और सबसे अधिक पौष्टिक फूड्स में से एक हैं. भारत में एक अंडे की कीमत 4 से 7 भारतीय रुपये तक होती है.
5) मौसमी और ताजा चीजें खरीदें
मौसमी फल और सब्जियां खरीदना एक स्मार्ट टेक्नीक है कि आप हेल्दी डाइट पर बहुत अधिक खर्च न करें. लोकल मार्केट से मौसमी फल और सब्जियां खरीदना किफायती है.
इन 5 चीजों से आज ही कर लें तौबा, वर्ना लीवर की इस बीमारी को झेलने के लिए रहें तैयार
6) मूंगफली को अपने आहार में शामिल करें
ड्राई नट्स हेल्दी और बैलेंस डाइट का एक जरूरी हिस्सा हैं. हालांकि बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स बहुत महंगे होते हैं. मूंगफली इन नट्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इनमें अच्छे वसा, प्रोटीन और खनिज होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं