Hair Care: सुंदर, स्वस्थ बाल पाने के लिए तिल के तेल की मालिश एक शानदार और आजमाया हुआ तरीका है. महत्वपूर्ण फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर, तिल का तेल खोपड़ी और बालों को गहराई से पोषण देता है. रोजाना इस तेल से बालों के रोमों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और बालों का झड़ना कम करने में मदद मिलती है. यह तेल नेचुरल कंडिशनर के तौर पर भी काम करता है और बालों को शाइनी और रेशनी बनाने में मदद करता है. तिल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपके बालों को यूवी रेज से होने वाले डैमेज और पॉल्यूशन से बचा सकते हैं. इसके अलावा, यह स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी बचाता है. तिल का तेल आपके बालों को मजबूत, चमकदार और हेल्दी बना सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं तिल के तेल से बालों की मालिश करने के फायदों के बारे में.

बालों की ग्रोथ
तिल के तेल में बहुत ज्यादा मात्रा में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है. जो डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूवी रेज से बचाएं
तिल का तेल, एक नेचुरल सनब्लॉकर है जो बालों की जड़ों के चारों ओर एक सेफ्टी वॉल बनाता है, जो आपकी खोपड़ी और बालों को यूवी रेज से होने वाले नुकसान से बचा सकता है. यह पॉल्यूशन और सूरज की हानिकारक किरणों दोनों से होने वाले नुकसान से बचाता है.
बालों को सफेद होने से रोके
तिल के तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं. तिल के तेल से स्कैल्प और बालों में मालिश करने से सफेद बालों को आने से रोकने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये चीज, रातों-रात पेट की चर्बी जाएगी पिघल, 4 इंच कम हो जाएगी कमर
ड्राई स्कैल्प से राहत
चूँकि तिल का तेल फैटी एसिड को अवशोषित करता है, इसके गुण बालों को मुलायम बनाने और रूखेपन से लड़ने में मदद करते हैं. यह स्कैल्प और जड़ों में जाकर बालों को हाइड्रेट करता है. तेल की मात्रा को कम करके, नींबू के रस और तिल के तेल को मिलाकर लगाने से ड्राई स्कैल्प से राहत मिल सकती है.
डैंड्रफ
तिल का तेल सिर पर होने वाले डैंड्रफ को कम करने में भी मदद कर सकता है. अगर इसे हर रात सोने से पहले खोपड़ी पर लगाया जाए तो यह स्किन और स्कैल्प दोनों को हाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं