Weight Loss Remedies: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है कि वो खुद की फिटनेस को बनाए रखने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं. घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से कई लोगो मोटापे का शिकार हो जाते हैं. बढ़े हुए वजन को कम करना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं होता है. वेट गेन को कंट्रोल करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं लेकिन कई बार इन सबके बावजूद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. जैसे मीठी और ऑयली चीजों को बिल्कुल छोड़ देना पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बताएंगे जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकती है. अक्सर कई लोग रात में दूध पीकर सोते हैं, दूध के साथ लोग अपनी पसंदीदा चीजों को मिलाकर पीते हैं, लेकिन अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आप दूध के साथ दालचीनी को मिक्स कर के पी सकते हैं. रात में इस ड्रिंक को पीकर सोने से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है.
दालचीनी वाला दूध पीने से घटेगा वजन ( Cinnamon Milk for Weight Loss)
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी रूटीन डाइट में दालचीनी वाला दूध शामिल करने से मदद मिल सकती है. इस दूध को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक बर्तन में दूध लें और उसमें दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर के उबाल लें. सोने से पहले इस दूध का सेवन करें. ये आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन कम करने में कैसे मदद करेगा ये दूध
- दूध में पेप्टाइड YY हार्मोन पाया जाता है जो वजन कम करने में असरदार हो सकता है.
- दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है. जिससे फैट बर्न तेजी से होता है.
- दूध में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके वेट लॉस के लिए काफी ज्यादा असरदार हो सकता है
अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आप दूध के साथ दालचीनी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी डाइट और फिजिकल एक्टीविटी पर भी ध्यान देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं