Turant Sone ke Liye kya Kare: अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि आपकी नींद भी अच्छी तरीके से पूरी हो. अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है. इसलिए एक्सपर्ट भी 8-9 घंटे सोने की सलाह देते हैं. जहां कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको लेटते ही नींद आ जाती है तो वहीं कुछ लोगों को सोने में बेहद मशक्कत करनी पड़ती है. करवटें बदलनें और काफी कोशिश करने के बाद भी नींद आने में बहुत मुश्किल होती है. कई लोगों को रात के समय पर नींद नहीं आ पाती है या उनकी रात करवटे बदलते ही निकल जाती है, जिससे फिर सुबह के समय उन्हें सुस्ती और आलस घेर लेता है.
बता दें कि नींद ना पूरी होने की वजह और ठीक से ना सो पाने की वजह से अक्सर लोग बीमार फील करने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपको जल्दी और आराम की नींद पाने में मददगार हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नहाने से पहले नाभि पर लगा लें ये तेल, ग्लोइंग स्किन से लेकर गट हेल्थ के लिए भी है बेहद फायदेमंद
जल्दी नींद लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स (Tips to Better Sleep)
रात को अच्छी और बेहतर नींद आने के लिए आप रात को सोने से पहले दालचीनी को दूध में मिलाकर पी सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी दालचीनी का पाउडर मिलाना है. आप इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं. इस दूध का सेवन आपको जल्दी नींद लाने में मदद कर सकता है.
दालचीनी के फायदे ( Health Benefits Of Cinnamon)
दालचीनी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये दोनों ही नींद के लिए जरूरी हार्मोन होते हैं. इसके अलावा दालचीनी मांसपेशियों में तनाव और सूजन संबंधी प्रतिक्रियाओं को कम करके आपको आराम दिलाने में मदद कर सकती है. जो बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं