अगर आपसे पूछा जाए कि इंसानों के बाल कितने लंबे हो सकते हैं, तो शायद आप ज़्यादा से ज़्यादा कमर या घुटनों तक ही सोचेंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बालों की लंबाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे. भारत की रहने वाली रेनू धारीयल ने दुनिया के सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनके बालों की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वे दुनिया के सबसे लंबे इंसान रहे रॉबर्ट वाडलो की लंबाई से बस थोड़ी सी ही कम है.
कितनी है बालों की लंबाई-
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अप्रैल के महीने में रेनू के बालों की आधिकारिक तौर पर नाप ली गई. उनके ये खूबसूरत और काले बाल 271.50 सेंटीमीटर (यानी 8 फीट 10 इंच) लंबे हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतिहास के सबसे लंबे इंसान रॉबर्ट वाडलो की लंबाई 272 सेंटीमीटर थी. यानी रेनू के बाल लगभग एक पूरे इंसान की लंबाई जितने लंबे हैं.
उन्होंने यह रिकॉर्ड यूक्रेन की रहने वाली अलिया नसीरोवा (Aliia Nasyrova) से छीना है, जिनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच थी.
साल 2015 से नहीं काटे बाल-
रेनू ने साल 2015 से अपने बालों को बिल्कुल नहीं काटा है. वे लगातार उन्हें बढ़ा रही हैं. उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को खूबसूरती और परंपरा की निशानी माना जाता है. बस यही बात उनके दिल में बैठ गई और उन्होंने ठान लिया कि वे अपने बाल बहुत लंबे करेंगी.
कैसे रखती हैं अपने बालों का ख्याल-
इतने लंबे बालों को संभालना कोई बच्चों का खेल नहीं है. बाल इतने लंबे हैं कि ज़मीन पर न घसीटें, इसलिए रेनू को हमेशा एक बहुत बड़ी चोटी बनाकर रखनी पड़ती है.
बालों की देखभाल का देसी और नेचुरल तरीका-
जब लोगों ने रेनू के इतने लंबे, घने और चमकते हुए बालों को देखा, तो वे उनकी खूबसूरती का राज़ जानने के लिए उत्सुक हो गए. अच्छी बात यह है कि रेनू अपने बालों का राज किसी से छुपाती नहीं हैं. वे एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं और अक्सर महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं. रेनू बताती हैं कि इतने लंबे बालों की देखभाल करने के लिए बहुत ज़्यादा धैर्य और समय की जरूरत होती है. उन्हें अपने बाल धोने और सुलझाने में कई घंटे लग जाते हैं.
उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे बालों पर किसी भी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं. वे पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों पर भरोसा करती हैं. रेनू घर पर ही नेचुरल तेल और शैम्पू बनाती हैं और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए दूसरों को भी केमिकल-फ्री चीजें इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं.
अगर आप भी अपने बालों को रेनू की तरह लंबा, घना और हेल्दी रखना चाहती हैं, तो आयर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार (Ayurvedic Expert Dr. Ram Avtar) द्वारा बताए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.
बाल बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक तेल- (Best Ayurvedic Hair Oil for Hair Growth)
1. ब्राह्मी तेल- (Brahmi Oil)
ब्राह्मी तेल को ब्राह्मी जड़ी-बूटी से तैयार किया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पोषण (Hair Nutrition) देते हैं और उनकी जड़ों को मजबूत (Stronger Roots) बनाते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- इसे गुनगुना करके स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक मालिश करें और कम से कम 30 मिनट से लेकर रात भर के लिए छोड़ दें. अगले दिन बालों को धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.
2. भृंगराज तेल- (Bhringraj Oil)
भृंगराज तेल के इस्तेमाल से बाल मजबूत (Strengthen Hair Roots) होते हैं, साथ ही चमकदार और मुलायम भी बनते हैं. भृंगराज तेल को भृंगराज की पत्तियों से तैयार किया जाता है. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या आप गंजेपन के शिकार हैं, तो भृंगराज तेल आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है. इसे बालों की ग्रोथ के लिए भी असरदार माना जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल- इसे गुनगुना करके स्कैल्प पर अच्छे से मालिश करें, फिर 30-40 मिनट या रात भर के लिए छोड़ दें और अगले दिन हल्के शैम्पू से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते है.
बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
- गुनगुने तेल (Warm Oil Massage) से मालिश करने पर यह बालों की जड़ों में गहराई तक जाता है और अपना असर दिखाता है.
- तेल लगाते समय अपनी उंगलियों की मदद से सिर की हल्के हाथों से मालिश करें.
- तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 2 से 3 घंटे तक बालों में लगा रहने दें.
- कोशिश करें कि आप रात को तेल लगाकर सुबह बाल धोएं.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: Gen Z के लिए आयुर्वेद का खजाना! शहनाज़ हुसैन ने बताई स्किन, गट और एनर्जी के लिए नेचुरल चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं