August is Psoriasis Awareness Month: अगस्त को 'सोरायसिस अवेयरनेस मंथ' (Psoriasis Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है. जो लोग नहीं जानते हैं, सोरायसिस होता क्या है तो उन्हें बता दें, यह एक क्रोनिक ऑटोइम्यून स्थिति (chronic autoimmune condition) है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती है. इसके होने से त्वचा में सूजन, खुजली, चकत्ते होने शुरू हो जाती है. सोरायसिस अवेयरनेस मंथ के जरिए लोगों को इस बारे में बताने का प्रयास हर साल किया जाता है, ताकि जागरूकता बढ़े, प्रभावित लोगों को सहायता मिल सके और इससे जुड़ी रिसर्च को बढ़ावा मिले. आइए ऐसे में जानते हैं इस बीमारी के बारे में और कब हुई थी सोरायसिस अवेयरनेस मंथ मनाने की शुरुआत.
सोरायसिस अवेयरनेस मंथ का क्या है इतिहास | What is the history of Psoriasis Awareness Month
अगस्त में मनाया जाने वाला 'सोरायसिस अवेयरनेस मंथ' साल 1997 में नेशनल सोरायसिस फाउंडेशन (NPF) द्वारा शुरू किया गया था. जिसका उद्देश्य सोरायसिस, एक पुरानी त्वचा (Chronic Skin) की स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक करना और शिक्षित करना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोरायसिस के लक्षण के बारे में जानें | Know about the symptoms of psoriasis
सोरायसिस के लक्षण अलग-अलग होते हैं, लेकिन आम संकेतों में लाल, उभरे हुए पैच (Plaques) शामिल हैं, जिन पर पपड़ी, सूखी, फटी हुई त्वचा, खुजली, जलन या दर्द, और नाखूनों में मोटा होना, गड्ढे पड़ना या उभार आना जैसे बदलाव शामिल हैं. कुछ व्यक्तियों को सोरियाटिक गठिया (Psoriatic Arthritis) के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न का भी अनुभव हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है शरीर में जब सोरायसिस के लक्षण अचानक बढ़ते हैं? जानें कैसे करता है रिएक्ट
सोरायसिस के लक्षण के कारण के बारे में जानें | Know about what causes psoriasis symptoms
सोरायसिस के लक्षण ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम के कारण पैदा होते हैं, जिसके कारण त्वचा की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है. बता दें, त्वचा में मोटे, लाल धब्बे बनते हैं, जो अक्सर कोहनी, घुटनों और खोपड़ी की त्वचा पर दिखाई देते हैं, हालांकि ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं.
क्या बच्चों को होता है सोरायसिस | Do children get Psoriasis?
हां, बच्चों को सोरायसिस हो सकता है. वास्तव में, लगभग 1% बच्चे सोरायसिस से प्रभावित होते हैं. सोरायसिस के सभी मामलों में से एक तिहाई बचपन में शुरू होते हैं, अक्सर जीवन के पहले या दूसरे दशक में आप सोरायसिस से पीड़ित हो सकते हैं. बच्चे अगर सोरायसिस से पीड़ित होते हैं तो उसका इलाज जल्द से जल्द करवाना चाहिए.
धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं