Side Effects Of Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल आज के समय में सबसे ज्यादा वजन को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि आज के समय में हर कोई फिट और स्लिम दिखना पसंद करता है. वजन को कम करने और फिट रहने के लिए घरेलू उपायों से लेकर जिम और डाइटिंग का सहारा लेते हैं. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) को मोटापा कम करने में काफी असरदार माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. कहते हैं न हर सिक्के के दो पहेलु होते हैं एक अच्छा तो दूसरा बुरा. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बिना सोचे समझे करते हैं तो जान लें इससे होने वाले नुकसान.
एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान- Apple Cider Vinegar Ke Nuksan:
1. डायबिटीज-
डायबिटीज रोगियों को कई चीजें खाने की मनाही होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर परामर्श करना चाहिए. अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और डायबिटीज की समस्या है तो भूलकर भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन न करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Bad Cholesterol: शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल बाहर कर देगा ये हरा पत्ता, यहां जानें कैसे करें सेवन

2. त्वचा-
कई लोगों को एप्पल साइडर विनेगर का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से त्वचा में खुलजी, जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है.
3. एसिडिटी-
पेट संबंधी समस्या होने पर न करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन. अगर आप भी एप्पल साइडर विनेगर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं.
4. हड्डियों-
क्या आप जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर का जरूरत से ज्यादा सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. लंबे समय तक एप्पल साइडर विनेगर का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है.
Colon Cancer: Symptoms, Stages & Treatment | आंत का कैंसर: लक्षण, कारण और उपचार | Dr Vivek Mangla
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं