Bad Cholesterol Kaise Kam Kare: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी देखी जाती है. हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. पहला गुड़ कोलेस्ट्रॉल जिसे एचडीएल भी कहते हैं. वहीं दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल जिसे एलडीएल कहा जाता है. शरीर में मौजूद गुड़ कोलेस्ट्रॉल शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है तो वही बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में कई तरह के रोगों का कारण बनता है. बैड कोलेस्ट्रॉल से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी है. अब सवाल ये उठता है कि इसे कैसे कंट्रोल में रखें. तो आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.
किचन में मौजूद धनिया पत्ती न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है. धनिया पत्ती के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. आपको बता दें कि हरी धनिया में एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, फैट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, विटामिन C, विटामिन B6, थायमिन, नियासिन जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Gym Diet Plan: एनर्जेटिक रहने के लिए जिम जाने के बाद डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं सताएगी थकान...

Photo Credit: istock
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कैसे करें धनिया का सेवन- (How To Use Dhaniya Patti For Bad Cholesterol)
धनिए के पत्तों का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप कई तरह से कर सकते हैं. आप अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. सलाद में डालकर इसे खा सकते हैं. अगर आप सलाद में नहीं खाना चाहते हैं तो इसकी चटनी बना कर खा सकते हैं. धनिया की चटनी न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि शरीर को कई लाभ भी पहुंचाती है.
Colon Cancer: Symptoms, Stages & Treatment | आंत का कैंसर: लक्षण, कारण और उपचार | Dr Vivek Mangla
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं