विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2025

ये विंटर सुपरफ्रूट करता है हार्ट की सुरक्षा, धमनियों को रखता है साफ, सर्दियों में जरूर खाएं

Guava Benefits for Heart Health: यह फल न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के अंदर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं.

ये विंटर सुपरफ्रूट करता है हार्ट की सुरक्षा, धमनियों को रखता है साफ, सर्दियों में जरूर खाएं
Guava Benefits For Heart Health: आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद त्रिदोष नाशक फल माना गया है.

Is Guava Good For Your Heart: सर्दियों के मौसम में लोग अमरूद बड़े ही चाव से खाते हैं. अमरूद सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है. आयुर्वेद में इसे 'हृदय-हितकर फल' कहा गया है. वहीं आधुनिक विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि अमरूद में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो हार्ट को मजबूत बनाते हैं, शरीर में संतुलन लाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं. यह फल न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के अंदर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: हरी घास पर सुबह नंगे पैर क्यों चलना चाहिए? कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं? क्या कहते हैं साइंटिस्ट? फायदे-नुकसान, पढ़ें 10 FAQs

अमरूद खाने के स्वास्थ्य लाभ | Health benefits of eating guava

आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद त्रिदोष नाशक फल माना गया है, यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करने की क्षमता रखता है. इसका रस पाचन को सुधारता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है. वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह फाइबर हमारे पाचन तंत्र में जाकर एक्स्ट्रा फैट और कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देता है, जिससे ब्लड वेसल्स में रुकावट नहीं बनती और ब्लड फ्लो सहज बना रहता है. इसी कारण अमरूद को प्राकृतिक रूप से 'कोलेस्ट्रॉल कंट्रोलर' कहा जा सकता है.

इसके अलावा, इसमें पेक्टिन नामक तत्व होता है जो धमनियों में जमा प्लाक को बनने से रोकता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है. अमरूद में मौजूद पोटैशियम तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. यह शरीर में सोडियम की अधिकता को संतुलित कर देता है और ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है. इससे ब्लड फ्लो सुचारू रहता है और दिल पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ता. यही कारण है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए अमरूद एक नेचुरल थेरेपी जैसा फल साबित हो सकता है.

अमरूद के अंदर मौजूद विटामिन-सी और लाइकोपीन हमारे शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. ये वही फ्री रेडिकल्स हैं जो धीरे-धीरे हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर दिल की बीमारियों, ब्लॉकेज और इंफ्लेमेशन जैसी परेशानियों को पैदा करते हैं. अमरूद का रोजाना सेवन न केवल इनसे सुरक्षा देता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.

डायबिटीज यानी डायबिटीज और दिल की बीमारियों का रिश्ता गहरा होता है. अगर शुगर लेवल बार-बार बढ़ता है, तो उसका सीधा असर दिल पर पड़ता है. अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता. इसमें मौजूद फाइबर शुगर के एब्जॉर्बशन की गति को धीमा करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और दिल सुरक्षित रहता है.

वजन भी दिल की सेहत से जुड़ा एक बड़ा पहलू है. मोटापा बढ़ेगा तो हार्ट पर बोझ बढ़ेगा. अमरूद कम कैलोरी वाला, लेकिन फाइबर से भरपूर फल है. इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख लगने या अनहेल्दी चीजें खाने की इच्छा कम होती है. यही कारण है कि वजन कम करने वालों के लिए यह फल एक नेचुरल सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guava Benefits For Heart Health, Is Guava Good For Your Heart, Guava For Cholesterol Control, Guava And Blood Pressure Benefits, Antioxidants In Guava For Heart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com