विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन से लेकर सिल्की बालों तक, बादाम तेल का कमाल आपको भी कर देगा हैरान, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

क्या आप भी स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों की मजबूती के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, बल्कि असरदार उपाय तलाश रहे हैं, तो बादाम का तेल आपकी मदद कर सकता है.

ग्लोइंग स्किन से लेकर सिल्की बालों तक, बादाम तेल का कमाल आपको भी कर देगा हैरान, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए.
NDTV

आजकल बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खराब खानपान और तनाव का असर सबसे पहले हमारी स्किन और बालों पर दिखाई देता है. कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं और स्किन अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा फायदा मिल सकता है. इन्हीं में से एक है बादाम का तेल. बादाम के तेल में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन और बालों दोनों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. 

बादाम के तेल के पोषक तत्व- (Nutrients of almond oil)

बादाम के तेल में विटामिन ई, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

कैसे करें बादाम तेल का इस्तेमाल- (How to use almond oil)

बादाम के तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करने से बालों को नमी मिलती है और वे पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होते हैं. कुछ लोग बादाम के तेल को जैतून के तेल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं. इससे बालों की देखभाल बेहतर तरीके से होती है. हालांकि अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों, तो पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.

क्या कहती है रिसर्च-

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, बादाम के तेल में ऐसे फैटी एसिड होते हैं, जो बालों की बाहरी परत को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. इससे बालों का रूखापन कम होता है और बालों के टूटने की संभावना भी कुछ हद तक कम हो जाती है.

यूरोपियन मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित कुछ रिसर्च के अनुसार, बादाम का तेल ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. यह स्किन की ऊपरी परत में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन कम ड्राई महसूस होती है. एक्जिमा और सोरायसिस जैसी कुछ स्किन संबंधी समस्याओं में भी डॉक्टर कई बार मॉइस्चराइजिंग के रूप में बादाम के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. हालांकि ऐसी बीमारियों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

बादाम तेल के फायदे. (Image NDTV) 

बादाम तेल के फायदे- (Badam Tel Ke Fayde)

बादाम का तेल स्किन की नमी बनाए रखने, बालों को मुलायम बनाने और बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करता है.

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है. देर रात तक जागना, तनाव, नींद की कमी और शरीर में पानी की कमी इसके बड़े कारण माने जाते हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि रात में सोने से पहले आंखों के नीचे थोड़ी मात्रा में बादाम के तेल से हल्की मालिश करने से स्किन को नमी मिलती है. हालांकि मेडिकल रिसर्च कहती है कि डार्क सर्कल्स का पूरा इलाज सिर्फ किसी एक तेल से संभव नहीं है. इसके लिए अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और बैलेंस लाइफस्टाइल भी उतनी ही जरूरी है.

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना एक सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन कई लोगों में यह बदलाव जल्दी दिखाई देने लगता है. डॉक्टरों का कहना है कि बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से स्किन की देखभाल करने से स्किन की नमी बनी रहती है, जिससे वह सॉफ्ट और हेल्दी दिखाई देती है.

फटी एड़ियों की समस्या भी बादाम के तेल से कुछ हद तक कम होती है. हालांकि, अगर घाव, एलर्जी या संक्रमण हो, तो तेल लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सफेद बाल काले कैसे करें? मेहंदी और डाई के बिना अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Almond Oil, Almond Oil For Skin, Almond Oil For Hair, Almond Oil Health Benefits, Badam Tel Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com