विज्ञापन

Heart Health Tips: AIIMS एक्सपर्ट ने बताया कैसे बैंगन रखता है दिल को फिट

दिल की सेहत के लिए बैंगन कितना फायदेमंद है? AIIMS के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंबुज रॉय से जानिए बैंगन के पोषक तत्व, कोलेस्ट्रॉल पर असर और हार्ट हेल्थ से जुड़ी सच्चाई.

Heart Health Tips: AIIMS एक्सपर्ट ने बताया कैसे बैंगन रखता है दिल को फिट
क्या बैंगन दिल के लिए अच्छा है?

द लैंसेट जर्नल के अनुसार, देश में हार्ट डिज़ीज़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डॉक्टर का मानना है कि ख़राब खानपान इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक है. यही कारण है कि लोग अपनी डाइट में तरह-तरह की हेल्दी सब्जियां शामिल कर रहे हैं, जिनमें से एक है बैंगन. ऐसा माना जाता है कि बैंगन में मौजूद तत्व दिल की हेल्थ को ठीक रखने में फ़ायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन क्या ऐसा सच में है? इसी सवाल को ध्यान में रखते हुए NDTV ने दिल्ली के मशहूर कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय से बात की. चलिए जानते हैं इन सभी सवालों पर डॉक्टर रॉय का क्या कहना है? 

बैगन खाने से क्या-क्या लाभ होता है?

बैगन खाने से क्या-क्या लाभ होता है?

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में बदलाव क्यों ज़रूरी है?

AIIMS में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय के अनुसार, ऐसी डाइट जो शरीर में सूजन को कम करे, दिल के लिए फ़ायदेमंद होती है. बैंगन भी ऐसी ही एक सब्ज़ी है, जिसमें सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं.

बैंगन में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

CMR और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार, बैंगन में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं:

मैक्रोन्यूट्रिएंट्स

  • एनर्जी: 35 कैलोरी
  • प्रोटीन: 1.8 ग्राम
  • फैट: 0.4 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: 5 ग्राम
  • फाइबर: 2 ग्राम

मिनरल्स 

  • कैल्शियम: 38 मिलीग्राम 
  • मैग्नीशियम: 21 मिलीग्राम 
  • आयरन: 0.95 मिलीग्राम
  • जिंक: 0.22 मिलीग्राम

विटामिन 

  • विटामिन सी: 23.6 मिलीग्राम
  • विटामिन ए: 18 माइक्रोग्राम
  • फोलेट: 28.5 माइक्रोग्राम

अन्य तत्व

  • पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉयड्स
  • एंटीऑक्सीडेंट
  • प्रीबायोटिक फाइबर

क्या बैंगन कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है?

न्यूट्रिशन, मेटाबॉलिज्म एंड कार्डियोवैस्कुलर डिजीज़ जर्नल की रिसर्च के अनुसार, बैंगन में मौजूद फाइबर खराब  कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है.

बैंगन का छिलका कैसे फायदेमंद है?

सिर्फ बैंगन ही नहीं, इसका छिलका भी दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक रिसर्च में भी इसके फ़ायदों के बारे में बताया गया है:

  • इसमें एंथोसायनिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
  • इसमें पाए जाने वाले तत्व दिल की मांसपेशियों पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं.
  • शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  •  दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कभी सोचा है जींस में छोटी जेब क्यों होती है? दिल्ली की लड़की की एक गलती ने खोला बड़ा राज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com