विज्ञापन

क्या 40 से पहले पीरियड्स बंद होना खतरे की घंटी? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Premature Menopause Symptoms: महिलाओं की सेहत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. इस आर्टिकल में जानें 40 से पहले पीरियड्स बंद होने से क्या होता है.

क्या 40 से पहले पीरियड्स बंद होना खतरे की घंटी? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Early Menopause: 40 साल से पहले Menopause आपके हार्ट हेल्थ के लिए है खतरनाक.

Women Health Tips In Hindi: महिलाओं की सेहत की जब भी बात आती है वो इतना ध्यान नहीं देती जितना घर के बाकी लोगों पर देती है. लेकिन कई बार कुछ चीजों को नजरअंदाज करना उनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. अक्सर माना जाता है कि मेनोपॉज (Periods का बंद होना) 45 से 50 साल की उम्र के बाद होता है, लेकिन अगर यह 40 साल से पहले ही हो जाए, तो इसे हल्के में न लें. हाल ही में 'JAMA कार्डियोलॉजी' में छपी एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है इस रिसर्च का कहना.

​क्या कहती है नई रिसर्च?

​नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 1964 से 2018 के बीच लगभग 10,000 महिलाओं के डेटा का बारीकी से अध्ययन किया. इस स्टडी में पाया गया कि जिन महिलाओं को 40 साल की उम्र से पहले मेनोपॉज हो जाता है (जिसे प्रीमैच्योर मेनोपॉज कहते हैं), उनमें उम्र भर दिल की बीमारियों (Coronary Heart Disease) का खतरा 40% तक बढ़ जाता है. सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि पहले माना जाता था कि यह समस्या सिर्फ 1% महिलाओं में होती है, लेकिन अब 'ह्यूमन रिप्रोडक्टिव ओपन' जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि यह आंकड़ा 3 से 4% तक पहुंच चुका है. यानी हर 100 में से 3-4 महिलाएं इस स्थिति से गुजर रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​आखिर कम उम्र में मेनोपॉज क्यों है दिल के लिए खतरनाक-

​आप सोच रहे होंगे कि पीरियड्स बंद होने का दिल से क्या लेना-देना? दरअसल, इसका सीधा कनेक्शन 'एस्ट्रोजन' (Estrogen) हार्मोन से है. यह हार्मोन महिलाओं के शरीर में कुदरती ढाल की तरह काम करता है जो उनके दिल की रक्षा करता है. जब मेनोपॉज जल्दी हो जाता है, तो शरीर से यह सुरक्षा कवच समय से पहले हट जाता है.

​एस्ट्रोजन कम होने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं-

  • ​पेट की चर्बी- वजन बढ़ने लगता है और खासकर पेट के पास फैट जमा होने लगता है.
  • ​नसों में सख्ती- खून ले जाने वाली धमनियां (Arteries) सख्त होने लगती हैं.
  • कोलेस्ट्रॉल और बीपी- खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और ब्लड प्रेशर हाई रहने की शिकायत हो सकती है.
  • मांसपेशियां- शरीर की मसल्स कमजोर होने लगती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों हो जाता है समय से पहले मेनोपॉज?

  • ​ज्यादातर मामलों में इसका कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाता, लेकिन कुछ मुख्य वजहें ये हो सकती हैं.
  • जेनेटिक्स- अगर परिवार में मां या बहन को यह समस्या रही हो.
  • ऑटोइम्यून बीमारियां- शरीर का इम्यून सिस्टम ही ओवरीज पर हमला कर दे.
  • इन्फेक्शन या सर्जरी- किसी गंभीर इन्फेक्शन या सर्जरी की वजह से ओवरीज का काम बंद करना.
  • खराब लाइफस्टाइल- ज्यादा स्ट्रेस, स्मोकिंग और खराब डाइट.

​डरें नहीं, जागरूक रहें-

​डॉक्टरों का कहना है कि इस स्टडी का मकसद डराना नहीं, बल्कि महिलाओं को जागरूक करना है. अगर आपको पता चल जाए कि आपका रिस्क ज्यादा है, तो आप समय रहते कदम उठा सकती हैं. इसे एक अर्ली वॉर्निंग सिग्नल की तरह देखें.

​बचाव के लिए क्या करें?

  1. ​डाइट सुधारें- ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को खाने में शामिल करें. बाहर का जंक फूड कम करें.
  2. ​एक्सरसाइज- रोजाना कम से कम 30 मिनट की सैर या एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाएं.
  3. ​चेकअप कराते रहें- अगर पीरियड्स समय से पहले रुक गए हैं, तो अपना कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक कराएं.
  4. ​​डॉक्टर की सलाह- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर 'हार्मोन थेरेपी' की सलाह भी दे सकते हैं, जो इस जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें- महिलाओं में माइग्रेन और स्ट्रोक का खतरा अधिक क्यों होता है? जानें कारण और बचाव के उपाय

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com