AI Detecting Pneumonia From X-rays: हम सभी ने एआई के बारे में काफी बातें सुनी हैं, चाहे वह अच्छी हो या बुरी. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल अब देश और दुनिया में होने लगा है, क्योंकि AI की मदद से घंटों में होने वाला काम चुटकियों में हो जाता है. कहीं न कहीं प्रोफेशनल लोगों के जीवन में ये अहम भूमिका निभा रहा है, लेकिन आपको बता दें, पहले यह सिर्फ फोटो और वीडियो बनाने तक ही सीमित था, लेकिन अब मेडिकल के क्षेत्र में यह सबको हैरान कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर लंग्स का एक्स-रे देखकर कहता है कि पेशेंट को गंभीर निमोनिया है, वही जब डॉक्टर एआई की मदद लेता है, तो AI सेकेंड में निमोनिया को पहचान लेता है. डॉक्टर ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा अब मेरी नौकरी गई.
यह भी पढ़ें: बढ़े हुए यूरिक एसिड को घटाने का नेचुरल उपाय, इन पत्तियों के रस का इस तरीके से करें सेवन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एआई ने लगाया निमोनिया का पता
सोशल मीडिया पर 20 साल के अनुभव वाले एक पल्मोनोलॉजिस्ट ने एक वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, कि कैसे मेरी नौकरी जा सकती है. बता दें, पल्मोनोलॉजिस्ट फेफड़ों और श्वसन तंत्र की बीमारियों का इलाज करते हैं. बता दें, 20 साल के अनुभव वाले पल्मोनोलॉजिस्ट का कहना है कि अब AI उनसे ज्यादा तेजी से और ज्यादा सटीकता से फेफड़ों का एक्स-रे पढ़ सकता है. यही नहीं उसने अपनी क्षमता से जान लिया कि व्यक्ति को निमोनिया है, वह निमोनिया को सेकंड में तुरंत पहचान लेता है और किसी भी डॉक्टर से तेज कार्य करता है.
यहां देखें डॉक्टर का वीडियो
डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा, कि लगता है अब फेफड़ों का एक्स- रे देखने के लिए प्रोफेशनल आंखों की जरूरत नहीं है. लगता है. अब मुझे नई नौकरी के लिए मैकडॉनल्ड्स में आवेदन कर लेना चाहिए, क्योंकि अब मेरी नौकरी जाने वाली है.
पल्मोनोलॉजिस्ट ने आगे कहा, ' जैसे-जैसे AI टूल्स एक्सपर्ट लेवल टास्क के कार्यों को संभाल रहे हैं, ऐसे में परिवर्तन सिर्फ ऑटोमेशन के बारे में नहीं है, बल्कि इस बात को समझना होगा कि कैसे आज के दौर में मशीनें कितनी तेजी से विशेष ज्ञान को अवशोषित कर रही है. ऐसे में सोचने की बात है ये कि जो कार्य मशीन चुटकियों में कर देती है, क्या भविष्य में स्किल वर्क के लिए मानव विशेषज्ञ की जरूरत होगी?
यह भी पढ़ें: पाचन तंत्र को कमजोर बना सकती है इस विटामिन की कमी, क्या आपको भी अक्सर होती है पेट की दिक्कत?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि, "भले ही AI में सबकुछ समझने की क्षमता है, लेकिन सर हमें अभी भी आपके निर्णय की जरूरत है". एक अन्य यूजर ने लिखा, ' भाई... मैकडोनाल्ड मत जाओ... वे भू-विनाश में दान करते हैं. लेकिन आप लोगों को बचाते हैं'.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं