मोटापे के खिलाफ अपनी जंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने वाले ब्राजील के बॉडी बिल्डर की असामयिक मौत ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. 19 वर्षीय बॉडी बिल्डर को रविवार दोपहर अपने घर में मृत पाया गया. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के चलते मैथियस पावलक की मौत हो गई है. बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में उभरते हुए सितारे का इस कदर चले जाना स्वीकार करना उनके फैंस और करीबियों के लिए काफी मुश्किल है. मैथियस की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल और इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स काफी कम उम्र में मैथियस के बेहतरीन फिजिक के आधार पर परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले ड्रग्स के इस्तेमाल और उससे हार्ट अटैक की संभावना जता रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेनर ने जताया दुख
पावलक के पिछले ट्रेनर लुकास चेगाटी ने अपने स्टूडेंट की मौत पर दुख जताया है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एक महान दोस्त और एक शानदार युवा व्यक्ति को खोने के साथ आज का दिन दुखद रूप से समाप्त हुआ. एक ऐसी ट्रैजेडी जिसने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है. एक सम्मानित एथलीट के रूप में उनके सामने एक शानदार भविष्य था. ईश्वर की अपनी योजनाएं हैं जिन्हें समझना कठिन है. मेरे दिल में जो बोझ महसूस हो रहा है उसे समझाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं."
स्टेरॉयड पर करीबी का बयान
सोशल मीडिया पर चल रहे स्टेरॉयड की चर्चा के बीच पावलक के एक करीबी ने सोशल मीडिया पर उनका बचाव किया है. करीबी ने आश्चर्य और आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा कि ऐसे इंसान भी मौजूद हैं जो एक मृत व्यक्ति के स्मृति को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो अब खुद का बचाव करने में सक्षम नहीं है. मोटापे को कम करने के लिए फिटनेस जर्नी की शुरुआत के पांच सालों के अंदर ही मैथियस पावलक ने शरीर को स्लिम और फिट बना लिया. बॉडी बिल्डिंग कम्युनिटी में वह ऐसे सितारे थे जो लगातार उभरते जा रहे हैं. दक्षिणी ब्राजीलियाई राज्य सांता कातारीना में खासतौर पर उनकी धमक थी. टीएमजेड के मुताबिक, 2023 में उन्होंने स्थानीय अंडर 23 प्रतियोगिता और हाल के मुकाबलों में चौथा और छठा स्थान प्राप्त किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं