फिल्म जाने भी दो यारो और मिस इंडिया में यादगार हास्य भूमिकाएं निभाने वाले मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में गुरुवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की.
खेर ने बताया, "बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने ड्राइवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. देर रात करीब एक बजे उन्हें अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा" इससे पहले खेर ने ट्विटर पर कौशिक के निधन की खबर शेयर की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम लग गया"
उन्होंने ट्वीट किया था, "मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा. 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम लग गया. तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश. ओम शांति."
कई सफल फिल्मों में निभाया किरदार:
हरियाणा में जन्मे और दिल्ली के करोल बाग में पले-बढ़े कौशिक ने हमेशा अभिनेता बनने का सपना देखा था. कौशिक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र थे. उन्हें 'जाने भी दो यारों', राम-लखन, बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, हसीना मान जाएगी, भारत, छलांग, उड़ता पंजाब, जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली. 'मिस इंडिया' फिल्म में कौशिक ने एक रसोइये का किरदार निभाया था.
कौशिक ने 1983 में आई फिल्म 'जाने भी दो यारो' के डायलॉग लिखे और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'कागज़' (2021) की कहानी भी लिखी.

गोविंदा के साथ कई फिल्में:
कौशिक और अभिनेता गोविंदा की जोड़ी भी काफी मशहूर थी. दोनों 90 के दशक में स्वर्ग, साजन चले ससुराल, दीवाना मस्ताना, परदेसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, आंटी नंबर-1 और हसीना मान जाएगी जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आए.
हास्य अभिनेता के तौर पर खासी लोकप्रियता हासिल करने वाले कौशिक फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने 'रूप की रानी चोरों का राजा' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. कौशिक ने हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम और मुझे कुछ कहना है जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया.
किसी भी वजह से डैमेज हो गई हैं किडनियां तो रिपेयर करने के लिए इन 23 फूड्स का करें सेवन
हर नए किरदार को निभाने को रहते आतुर:
कौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए गए आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कौशिक को एक ऐसा अभिनेता बताया जो हर बार कोई नया किरदार निभाने को आतुर रहते थे.
मेहता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, "सतीश जी बहुत जल्दी चले गए. समझ नहीं आ रहा कि कैसे कहूं कि आपकी बहुत याद आएगी. बेहतर किरदार निभाने की आपकी ललक, कहानियों को लेकर आपका जुनून और जीवन के लिए आपका प्यार अविस्मरणीय है. हमारी आने वाली फिल्म ‘एक डायरेक्टर की मौत' अब नहीं बनेगी. ओम शांति."
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि कौशिक का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.
कंगना ने ट्वीट किया, "इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई. वह मेरी काफी हौसला-अफजाई करते थे... एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक. सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं