विज्ञापन

मरहूम दोस्त सतीश कौशिक की बेटी के लिए बाप का फर्ज निभा रहे अनुपम खेर, स्कूल में पेरेंट की हैसियत से पहुंचे और हो गए भावुक

अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश पाठक की बेटी वंशिका को हमेशा सपोर्ट करते नजर आते हैं. हाल में वह उनकी बेटी के स्कूल के फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे.

मरहूम दोस्त सतीश कौशिक की बेटी के लिए बाप का फर्ज निभा रहे अनुपम खेर, स्कूल में पेरेंट की हैसियत से पहुंचे और हो गए भावुक
दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को हमेशा सपोर्ट करते हैं अनुपम खेर
Social Media
नई दिल्ली:

कहते हैं कि कुछ रिश्ते इतने मजबूत होते हैं कि मरने के बाद भी निभाए जाते हैं. ऐसा ही रिश्ता अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए निभा रहे हैं. अभिनेता अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए सच्चे दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं. सतीश कौशिक की 2023 में मौत हो गई थी. सतीश कौशिक भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन अनुपम खेर आज भी दोस्ती की फर्ज निभा रहे हैं और उनकी बेटी वंखिशा का हौसला बढ़ाने के लिए गार्जियन के तौर पर उनके स्कूल पहुंचे.

यह बात तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है. इसी दोस्ती की खातिर अभिनेता सतीश की बेटी का ख्याल अपनी बेटी की तरह रख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वंशिका कौशिक के साथ दिख रहे हैं. अभिनेता अनुपम खेर वंशिका का स्टेज शो देखने के लिए स्कूल पहुंचते हैं और वे वंशिका की एक्टिंग स्किल्स को देखकर हैरान हैं. 

अनुपम खेर वीडियो में बताते हैं कि वंशिका ने अचानक मेरे सामने डायलॉग बोलना शुरू कर दिया और मैं नर्वस हो गया. वंशिका के स्कूल समारोह में अभिभावक के रूप में शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे जीवन का सबसे बड़ा आनंद था. सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे. वह प्रतिभाशाली, मेहनती, और बेहतरीन अभिनेत्री है और मैं उनके सभी भावी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं."

बता दें कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती भी एनएसडी से हुई थी, जहां दोनों ने साथ में थिएटर सीखा और फिल्मों में भी काम किया. साल 2009 में सतीश ने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया था और 'तेरे संग' नामक फिल्म का निर्देशन किया था और उस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुपम खेर थे. फिल्म में नीना गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी. अनुपम खेर और सतीश कौशिक ने साथ में अनगिनत फिल्मों में भी काम किया. उन्हें साथ में 'गुरू दक्षिणा', 'हवाई दादा', 'आगाह', 'ठिकाना' और 'कागज-2' जैसी फिल्मों में देखा गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vanshika Kaushik, Vanshika Kaushik Instagram, Vanshika Kaushik Photos, Satish Kaushik Daughter, Anupam Kher, Anupam Kher News, Anupam Kher Kids, Vanshika Kaushik Father, Vanshika Kaushik School Function, Satish Pathak Death, Satish Pathak Age, Satish Pathak Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com