बदलते मौसम में अक्सर कुछ लोगों का गला बैठ जाता है, जिससे न सिर्फ बोलने में परेशानी होती है, बल्कि कुछ भी निगलने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब छोटी परेशानी के लिए एंटीबायोटिक का सहारा लिया जाए, ये भी सही नहीं है न. इसलिए हम आपको आचार्य बालकृष्ण द्वारा अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक उपाय बताने वाले हैं, जो आपको घर बैठे इस दिक्कत से छुटकारा दिला सकता है.
यहां देखें पोस्ट...
बैठा हुआ गला कैसे खोलें? | Gala Baith Jaye To Kya Kare Gharelu Upay
सामग्री:
- गुनगुना पानी
- अदरक का रस
- नींबू का रस
- नमक
इस रेमेडी का कैसे उपयोग करना है?
- सबसे पहले आपको आधा कप गुनगुना पानी लेना है.
- अब इसमें थोड़ा अदरक का रस और थोड़ा नींबू का रस मिलाना है.
- अब एक चुटकी भर नमक डालकर पानी को अच्छी तरह से मिला लें.
- फिर धीरे-धीरे पिएं.
इस घरेलू उपचार से क्या फायदा होगा?
अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाते हैं, तो इन सभी चीजों में मौजूद गुण न सिर्फ गले की खराश को कम करने में मदद करेंगे, बल्कि दर्द और सूजन से भी राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: सिर्फ ज्यादा प्रोटीन खाना काफी नहीं, जानिए कौन सा प्रोटीन आपके शरीर के लिए सही है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं