विज्ञापन

क्या सच में हड्डियों को गला देता है AC? जानिए एक्सपर्ट की राय

AC Side Effects: कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई AC हमारी सेहत पर असर डालता है, या यह सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं.

क्या सच में हड्डियों को गला देता है AC? जानिए एक्सपर्ट की राय
क्या AC सच में हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है या यह सिर्फ एक मिथ है? जानिए एक्सपर्ट की राय

AC Side Effects: गर्मी से राहत पाने के लिए AC आज लगभग हर घर और ऑफिस की जरूरत बन चुका है. लेकिन कई लोग यह शिकायत करते हैं कि लंबे समय तक AC में बैठने या रातभर AC चलाकर सोने के बाद शरीर में अजीब सी थकान, जोड़ों में जकड़न या आंखों में सूखापन महसूस होता है. कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई AC हमारी सेहत पर असर डालता है, या यह सिर्फ एक मिथ है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि सच इन दोनों के बीच कहीं है और इसे समझना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है? | Does AC Damage Bones?

NDTV से खास बातचीत में डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि लंबे समय तक AC की ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियों में जकड़न और स्टिफनेस बढ़ सकती है, जिससे जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है. यही वजह है कि कई लोग AC में बैठने के बाद बॉडी पेन की शिकायत करते हैं. बेहतर होगा कि लगातार AC में बैठने के बजाय बीच में ब्रेक लिए जाएं.  लगातार ठंडी हवा के कारण शरीर की नेचुरल एक्टिविटी कम हो सकती है और मसल्स टाइट होने लगती हैं. इसलिए बीच-बीच में AC से ब्रेक लेने से शरीर नॉर्मल टेम्परेचर में वापस आ जाता है.

रेस्पिरेट्री इंफेक्शन का खतरा | Risk Of Respiratory Infections

अगर AC की नियमित सफाई और सर्विसिंग नहीं होती, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है. गंदे फिल्टर और डक्ट में धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जो हवा के साथ लगातार कमरे में घूमते रहते हैं. इससे सांस से जुड़ी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में.

AI

Image Credit: AI

डिहाइड्रेशन और ड्राई आई क्यों होती है? Dehydration And Dry Eye Causes

AC के कारण कमरे की हवा कुछ ड्राई हो जाती है. डॉ. भाटी के अनुसार, इसका असर शरीर पर भी पड़ता है और धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके साथ ही आंखों में सूखापन यानी ड्राई आई की दिक्कत भी आम हो जाती है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं.

नींद की क्वालिटी पर असर | Effect On Sleep Quality

कई लोग AC में रातभर सोते हैं, लेकिन सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस नहीं करते. डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा ठंडा और ड्राई माहौल नींद के नेचुरल साइकिल को प्रभावित कर सकता है, जिससे डीप स्लीप में जाने में दिक्कत आती है.
AC का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से बचना चाहिए और बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखना और AC की नियमित सर्विसिंग करवाना भी बेहद जरूरी है, ताकि हवा साफ बनी रहे और स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों का टॉनिक! अगर रोजाना एक गिलास पी ली ये ड्रिंक, तो पेट रहेगा साफ और बीमारियां भागेंगी दूर!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com