Disadvantages Of Watermelon: गर्मियों में रसीले फलों की भरमार देखने को मिलती है. चाहे वह आम हो, तरबूज हो या अन्य. प्रकृति भी सीजन के अनुसार हमें अपने वरदान के रूप में फल और अन्य चीजें देती है. तरबूज एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जिसे गर्मियों में खूब खाया जाता है, लेकिन इसके बहुत ज्यादा सेवन से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. अगर आप भी तरबूज लवर्स हैं और गर्मियों में काफी मात्रा में तरबूज खा रहे हैं तो यहां तरबूज खाने के कुछ संभावित नुकसानों के बारे में भी जान लीजिए.
ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने के नुकसान | Disadvantages of eating watermelon in large quantities
1. पाचन समस्याएं: तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से पाचन तंत्र में गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर उन लोगों के लिए जिनका पाचन तंत्र सेंसिटिव होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: चेहरे पर निखार के लिए दही में बेसन और एक चुटकी ये चीज मिलाकर लगाए लीजिए बस, महीनेभर में असर देख हो जाएंगे खुश
2. हाई शुगर लेवल: तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. इसका बहुत ज्याा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि हो सकती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है.
3. पानी की अधिकता: तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की अधिकता हो सकती है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है. इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं.
4. एलर्जी: कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
5. मोटापा: तरबूज में कैलोरी कम होती है, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह वजन बढ़ा सकता है, खासकर जब इसे अन्य कैलोरी वाली चीजों के साथ खाया जाता है.
6. हाई पोटेशियम: तरबूज में पोटेशियम की मात्रा भी अच्छी होती है. ज्यादा पोटेशियम का सेवन हार्ट रिलेटेड प्रोब्लम्स, जैसे कि अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकता है.
यह भी पढ़ें: नींबू पानी में ये चीज मिलाकर गटक जाइये हर रोज, अंदर होने लगेगा मोटा पेट और घटेगा बॉडी फैट, इस बात का रखें ध्यान
तरबूज खाने के ये नुकसान आमतौर पर तभी हो सकते हैं जब इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए. संयमित मात्रा में इसका सेवन करने से इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का लाभ उठाया जा सकता है. किसी भी फूड्स की तरह तरबूज का सेवन भी संतुलित और संयमित मात्रा में करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं