- मानव हार्ट का काम जरूरी अंगों सहित पूरे शरीर में ब्लड को पंप करना है.
- हार्ट फेल्योर तब होता है जब हृदय कमजोर हो जाता है.
- हार्ट फेल्योर के शुरुआती लक्षणों को समझना जरूरी है.
Warning Signs Of Heart Failure: मानव हार्ट का काम जरूरी अंगों सहित पूरे शरीर में ब्लड को पंप करना है. हार्ट फेल्योर तब होता है जब हृदय कमजोर हो जाता है और इस कार्य को करने में विफल रहता है. स्थिति शरीर को प्रभावित कर सकती है और ऑर्गन फेल्योर (Organ failure) का कारण भी बन सकती है. भारत में हृदय गति (Heart Rate) रुकने के ज्यादार मामलों का निदान हार्ट फेल्योर (Heart Failure) होने से किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किया जाता है. ऐसी घटना के दौरान एक या एक से अधिक रक्त वाहिकाएं पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाती हैं और हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने में विफल हो जाती हैं. इससे हृदय का वह भाग जख्मी टिश्यू में बदल जाता है जिससे हृदय की संपूर्ण कार्यक्षमता कम हो जाती है.
स्थिति को तेज होने से रोकने के लिए हार्ट फेल्योर के शुरुआती लक्षणों (early symptoms of heart failure) को समझना जरूरी है. कुछ लक्षण नीचे लिस्टेड हैं जिन्हें आपको जरूरी देखना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. जकड़न
हार्ट फेल्योर फेफड़ों में तरल पदार्थ के निर्माण का कारण बन सकती है. इसके कारण व्यक्ति को घरघराहट, खांसी और सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है.
बेदाग दमकती त्वचा के लिए एक दिन में कितनी बार धोना चाहिए फेस, जानिए सही तरीका और समय
2. एडिमा या टखने की सूजन
जब हृदय कुशलतापूर्वक रक्त पंप करने की शक्ति खो देता है, तो यह शरीर के निचले हिस्सों से उपयोग किए गए ब्लड को वापस लाने में विफल हो जाता है. इससे पैरों, टखनों, पेट और जांघों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे सूजन हो जाती है.
3. सांस की तकलीफ
फेफड़ों में द्रव का निर्माण कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रक्त को ताजा ऑक्सीजन युक्त रक्त में परिवर्तित करना मुश्किल बना देता है. सांस की तकलीफ तब और अधिक स्पष्ट हो सकती है जब गुरुत्वाकर्षण के कारण फेफड़ों के नीचे से धड़ तक फ्लूड लिक्विड होता है.
करवा चौथ तक चमक जाएगा आपका चेहरा, बस अपनाएं ये 2 आसान और इफेक्टिव ब्यूटी सीक्रेट्स
4. एक्टिविटी को रोकने में कठिनाई
सांस की तकलीफ और थकावट के कारण, हार्ट फेल्योर वाले व्यक्तियों को अक्सर शारीरिक गतिविधियों और यहां तक कि दिन-प्रतिदिन की एक्टिविटी को पूरा करने में कठिनाई होती है.
5. थकान
इस स्थिति वाले लोगों के लिए थकावट और थकान की सामान्य भावना बनी रह सकती है. यह शरीर की एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन युक्त रक्त को कुशलतापूर्वक पंप करने में हृदय की अक्षमता के कारण है.
कैसे पहचानें डैमेज हो रही हैं किडनियां, शरीर में ये 8 बदलाव किडनी की बीमारियों का देते हैं संकेत
कई कारकों के परिणामस्वरूप हृदय की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और बाद में हृदय गति रुक जाती है. हाई ब्लड प्रेशर और संकुचित धमनियां अंगों में रक्त के स्वस्थ प्रवाह को प्रतिबंधित कर सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं